फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami Announced that Pantnagar Industrial Area will be named on former CM Late ND Tiwari

उत्तराखंड: सीएम धामी ने की घोषणा, पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के नाम पर होगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र

Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
सार

कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी के सम्मान की गूंज भले ही देर से सुनाई दी, लेकिन चुनावी साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को स्व. तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा कर सियासी परिपाटी बदली है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami Announced that   Pantnagar Industrial Area will be named on former CM Late ND Tiwari
एनडी तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण स्व. तिवारी के नाम करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया था।
विज्ञापन


उस समय नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे। तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नवसृजित राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सीएम ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी साल में सीएम धामी ने बदली सियासी परिपाटी
सीएम धामी की इस घोषणा को राजनीतिक जानकार सियासी मायने भी देखा जा रहा है। स्व. तिवारी की सोमवार को जन्मदिवस और पुण्य तिथि है। 18 अक्तूबर 2018 को उनका निधन हुआ था। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे तिवारी का राजनीति में एक अलग पहचान थी। राज्य गठन के बाद 2002 में पहली निर्वाचित सरकार तिवारी मुख्यमंत्री बने। पर्वतीय राज्य में औद्योगिक विकास की नींव स्व. तिवारी ने रखी थी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में राज्य में कई बड़े उद्योग स्थापित हुए थे। 

पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को स्व. तिवारी के नाम रखने की घोषणा कर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। आमतौर पर सियासी प्रतिद्वंद्वता के चलते विपक्षी दल के नेेता को विकास श्रेय देकर नामकरण करने से गुरेज करती है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी साल में इस सियासी परिपाटी को बदला है।


भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जिस पर विपक्ष के दिग्गज नेताओं का सम्मान कर भावनात्मक रूप से श्रेय लिया है। उसी तरह से धामी ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. नारायण दत्त तिवारी को सम्मान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed