फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami announced for opened open gyms in 7795 panchayats

उत्तराखंड: सीएम धामी की घोषणा, प्रदेश की 7795 पंचायतों में खुलेंगे ओपन जिम, दो योजनाओं की सब्सिडी बढ़ाई

Fri, 01 Oct 2021 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 10:54 PM IST
सार

 वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी की अधिकतम राशि को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami announced for opened open gyms in 7795 panchayats
पौड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 7795 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक ओपन जिम ( मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा फिटनेस सेंटर) खोलने के साथ वीरचंद्र सिंह गढ़वाल स्वरोजगार योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना की सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पौड़ी जिले के पीठसैंण में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना का शुभारंभ करते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 7795 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक ओपन जिम (मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा फिटनेस सेंटर) खोली जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी की अधिकतम राशि को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में गैर वाहन पर्यटन उद्यम के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 14 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत सब्सिडी कुल लागत की मौजूदा 33 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपये को बढ़ाकर 12 लाख किया जाएगा।


सरकार जो घोषणा करेगी उनके शासनादेश भी जारी होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी निभानी शुरू की है तब से सरकार लगातार ही जनहित में फैसले ले रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए विभिन्न विभागों में खाली चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू की गई है। प्रत्येक जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा सरकार जो भी घोषणा करेगी, उसकी शासनादेश भी जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed