फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: CM Pushkar singh Dhami angry on officials for Dehradun Smart City bad work

Dehradun Smart City: अफसरों पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा- काम में गुणवत्ता नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

Thu, 03 Nov 2022 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 08:14 PM IST
सार

सीएम ने चेतावनी दी यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो अफसरों, इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने परियोजना के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट दून के लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है, पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand news: CM Pushkar singh Dhami angry on officials for Dehradun Smart City bad work
स्मार्ट सिटी को लेकर बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की सुस्त रफ्तार पर मुख्य सचिव के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी नाराजगी जताते हुए काम गुणवत्तापूर्ण न होने पर अफसरों और इंजीनियरों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। सीएम ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा कर निर्माण कार्यों की प्रगति ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई और कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने को अफसराें को निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीएम ने चेतावनी दी यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो अफसरों, इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने परियोजना के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट दून के लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है, पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अमल में लाया जाए। कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े तमाम निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। सीएम ने सभी निर्माण एजेंसियों और सरकारी विभागों को तालमेल के साथ काम करने की बात कही। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: यमुनोत्री विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में करवाने का किया अनुरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राजधानी को आदर्श शहर बनाने के लिए और क्या किया जा सकता है, इसकी योजना तैयार की जाए। ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएं। ऐसी योजनाएं जिनमें केंद्र एवं राज्य का अंशदान 90 एवं 10 फीसदी के अनुपात में हैं, उनको प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। अफसरों को निर्देश दिए कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो। नगर निगम क्षेत्रों में 3.75 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी से करवाए जाएं। कहा कि नगर निकायों को मानव संसाधन की दृष्टि से भी मजबूत बनाने की जरूरत है। 

अफसरों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के तहत जिन कार्यों को पूर्ण करने के लिए बजट की और जरूरत है, उनका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करें। गुणवत्ता में कोई कमी मिली तो संबंधित एजेंसी के साथ ही अफसरों, इंजीनियरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कमिश्नर को स्मार्ट सिटी के कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। 

परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएस 

सीएम ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को निर्देशित किया कि वे स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की अलग से समीक्षा बैठक करेंगे। परेड मैदान में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

परियोजना को जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य
सीईओ स्मार्ट सिटी/डीएम सोनिका ने बताया कि परियोजना को जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के तहत जिन 26 परियोजनाओं पर कार्य होना था, उनमें से 10 का काम पूरा हो चुका है, जबकि चार का अधिकांश काम भी पूरा हो चुका है। सिर्फ 12 ऐसे परियोजनाएं हैं, जिनका निर्माण जारी है। 

ये रहे मौजूद
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आरके सुधांशु, मंडलायुक्त सुशील कुमार, अपर सचिव उदयराज सिंह आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed