फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Dhami launch Lakhpati Didi Scheme Today

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया लखपति दीदी मेले का शुभारंभ, लोगों से की स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

Fri, 04 Nov 2022 08:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Nov 2022 08:43 PM IST
सार

Lakhpati Didi Scheme News: मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में सम्मानित किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Dhami launch Lakhpati Didi Scheme Today
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वर्ष 2025 में जब हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष माना रहा होगा, तब तक हम प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य करेंगे। यह प्रयास निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सर्वे ऑफ इंडिया ग्राउंड, हाथीबड़कला में आयोजित लखपति दीदी मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में सम्मानित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को चेक प्रदान किए।
विज्ञापन


National Games: मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। 

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।


ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री नीरू देवी, रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, पूर्व दर्जाधारी कैलाश पंत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने भी की है स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत गांव माणा में प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने यात्रा खर्चे का पांच प्रतिशत धनराशि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा और मातृ शक्ति की आजीविका में भी तेजी से वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed