फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games can be held in Uttarakhand in 2024 Minister Rekha Arya Said

National Games: मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल

Fri, 04 Nov 2022 10:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 10:48 AM IST
सार

प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा।

विज्ञापन
38th National Games can be held in Uttarakhand in 2024 Minister Rekha Arya Said
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल 2024 में हो सकते हैं, जिसमें 38 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के संबंध में सचिवालय में विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए खेल मंत्री आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल अक्तूबर एवं नवम्बर 2024 में आयोजित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों जैसे अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी डोपिंग, सुरक्षा, आवास, ट्रांसपोर्ट, एक्रीडिटेशन एवं वॉलेन्टियर से जुड़े माइक्रो प्लान तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


Dehradun Smart City: अफसरों को सीएम की फटकार...मेयर बोले, हुआ भ्रष्टाचार, भाजपा विधायकों ने भी उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि वर्तमान में अवस्थापना संबंधी निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसे अगले साल जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मंत्री ने विशेष प्रमुख सचिव एवं खेल निदेशक खेल को निर्देश दिया कि अवस्थापना सुविधाओं का खुद जायजा ले और एक विस्तृत रुपरेखा के साथ मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करें। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था के लिए गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेलों के अनुरूप होटल आदि का सर्वे कर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था तय करें।

मुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक

खेल मंत्री ने कहा कि खेलों के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ से वार्ता कर ली जाए। मुख्यमंत्री के साथ इस संबंध में बैठक होनी है। इसके लिए बजट की मांगों के साथ ही विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार कर लिया जाए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, अपर सचिव निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, उपसचिव खेल धीरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र भट्ट, एसके सार्की, अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह एवं सहायक निदेशक नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed