{"_id":"61a11d91c479f3735a7d21bf","slug":"uttarakhand-news-child-dies-after-falling-into-water-filled-pit-near-under-construction-school-in-nanakmatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: निर्माणाधीन स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: निर्माणाधीन स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता बेटा
Fri, 26 Nov 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:20 PM IST
सार
गड्ढे के पानी को बाहर निकाला और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरभाग सिंह गड्ढे में उतरे तो उसमें मासूम का शव मिला।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के नानकमत्ता में निर्माणाधीन बालिका इंटर कॉलेज के समीप पानी से भरे गड्ढे में दस वर्षीय बालक का शव मिला है। पानी के गड्ढे के पास बच्चों वाली साइकिल और बच्चे के कपड़े बरामद हुए। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का चौकीदार शाम करीब पांच बजे चौकीदारी करने निर्माण भवन के पास पहुंचा। निर्माणाधीन भवन के समीप बने गड्ढे के पास उसने बच्चों वाली साइकिल, हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का अंडरवियर और लोवर देखा।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने तत्काल गुरुद्वारे के लेखा अधिकारी सुखवंत सिंह भुल्लर तथा रंजीत सिंह ढिल्लों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई मंजू पवार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
गड्ढे के पानी को बाहर निकाला और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरभाग सिंह गड्ढे में उतरे तो उसमें मासूम का शव मिला। शव देखकर सभी अवाक रह गए तभी परिजन भी बच्चे खोजते-खोजते मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए।
मृतक की पहचान करन सिंह (10) पुत्र पान सिंह बिष्ट मूल निवासी ग्राम कोटना, पाटी, जिला चंपावत के रूप में हुई। करन परमानंद कांडपाल सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता पान सिंह बिष्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य हैं और नगर में किराए पर रहते हैं। मासूम की मौत से पिता पान सिंह, बहन नेहा और मां पुष्पावती का रो-रोकर बुरा हाल है।