फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Chief Minister Pushkar Singh Dhami in favor of giving Padma award to folk singer Narendra Singh Negi

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की वकालत

Fri, 13 Aug 2021 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Aug 2021 12:29 PM IST
सार

सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक सृजन से साक्षात्कार का विमोचन किया।

विज्ञापन
uttarakhand news : Chief Minister Pushkar Singh Dhami in favor of giving Padma award to folk singer Narendra Singh Negi
प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की वकालत की है। इसके लिए केंद्र सरकार से पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का अनुरोध करेंगे। वहीं, नेगी समेत प्रदेश के अन्य लोकगायकों के जीवन परिचय और रचनाओं पर पुस्तक तैयार की जाएगी। जिसका प्रकाशन सूचना विभाग या संस्कृति विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

 
सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक सृजन से साक्षात्कार का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी, मोहन उप्रेती, गिरीश तिवारी गिरदा, हीरा सिंह राणा, शमशेर सिंह, जीत सिंह नेगी, चंद्र सिंह राही सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख लोकगायकों के जीवन परिचय व रचनाओं पर पुस्तक प्रकाशित करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह नेगी को 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों व संगीत के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही गढ़वाल कुमाऊं, जौनसार क्षेत्र ही नहीं पूरे उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सही को सही और गलत को गलत बताने का भी संदेश दिया। ऐसे प्रयासों की समाज को जरूरत भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दून विश्वविद्यालय में 25 करोड़ लागत से हिमालयन शोध संस्थान की स्थापना के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अनेक पहल की गई है। लोकगायक नेगी का समाज के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का उनका प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. योगेश धस्माना, डॉ. नंद किशोर हटवाल, गणेश खुगसाल गणी, संजय दरमोड़ा, दिनेश शास्त्री, विपिन बलूनी, रामचरण जुयाल, ओपी बेंजवाल, मनोज इष्टवाल, कीर्ति नवानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed