फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave a gift to Anganwadi workers

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात, चांदी का मुकुट पहनाकर किया सीएम का स्वागत

Mon, 06 Dec 2021 08:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Dec 2021 08:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीते दिनों बढ़ाए गए मानदेय का लाभ नवंबर माह से देने का एलान कर वर्चुअली तरीके से उनके खाते में ट्रांसफर भी कर दिया। इससे प्रदेश की 33,614 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave a gift to Anganwadi workers
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी का मुकुट पहनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीमा के साथ खाद्यान्न की सौगात दी है। सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज रेसकोर्स में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अपने आभार समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

दो लाख की वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी

उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो लाख की वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता है, उन्हें दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक हर महीने 20 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय डिजिटल तरीके से सीधे उनके खाते मे दिया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 25 फीसदी पद ऐसी आंगनबाड़ी सहायिकाओं से भरे जाएंगे, जिनकी विभाग में 10 साल की संतोषजनक सेवा पूरी हो चुकी है और जो इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करती हो।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन के लिए जो एक रुपये का भुगतान करना पड़ता था उसे भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है, महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर उनके ऋण को चुकाने का प्रयास किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में किस तरह से कार्य करती हैं, वह सब बखूबी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दोनों बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा भी आंगनबाड़ी केंद्र में ही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बाद सरकार के पास आय के संसाधनों में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मानदेय बढ़ाने में कंजूसी नहीं की। सरकार ने आजीविका से जुड़ी प्रदेश की महिलाओं को मजबूत करने के लिए 119 करोड़ रुपये का कोविड राहत पैकेज जारी किया। इसके अलावा सरकार ने आशा, उपनल समेत तमाम विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है।

 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है। आंगनबाड़ी बहनों के हित में राज्य सरकार द्वारा हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीते पांच वर्षों में आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण की धुरी मानते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलिंडर, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता किट, प्री स्कूल किट, मेडिसिन किट एवं किचन गार्डन आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्मिकों की सशक्त एवं सक्रिय उपस्थिति का परिणाम है कि आंगनबाड़ी के केंद्रों के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 9 लाख लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। 

सैन्यधाम निर्माण कार्यों का लिया जायजा

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सैन्यधाम के लिए प्रस्तावित जगह पुरुकुल पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव सैन्य कल्याण और देहरादून के जिलाधिकारी को निर्माण कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed