फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand news : chief minister pushkar singh dhami champawat visit, did not make any announcement

उत्तराखंड: सीएम धामी की घोषणा, देवीधुरा बगवाल को मिलेगा राजकीय मेले का दर्जा

Mon, 16 Aug 2021 11:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Aug 2021 11:11 PM IST
सार

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्रदेश में चयनित 12 आदर्श डिग्री कॉलेजों में से देवीधुरा कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, पीजी कक्षाओं को सीएम ने मंजूरी दी।

विज्ञापन
uttarakhand news : chief minister pushkar singh dhami champawat visit, did not make any announcement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा के बगवाल मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की है। सोमवार को देवीधुरा में प्रदेश के पहले आदर्श राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने लोहाघाट नगर पंचायत को नगर पालिका में उच्चीकृत करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सीएम ने कुल 2525.07 लाख रुपये की दस योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्रदेश में चयनित 12 आदर्श डिग्री कॉलेजों में से देवीधुरा कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, पीजी कक्षाओं को सीएम ने मंजूरी दी। देवीधुरा पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले मां बाराही धाम में जाकर देवी के दर्शनकर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


स्वरोजगार के लिए दिया जाएगा ऋण
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रोजगार प्रक्रिया को तेजी से शुरू कराने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शिविर लगाकर एक ही स्थान पर ऋण देने की सुविधा शुरू की जाएगी। सीएम ने अमोड़ी डिग्री कॉलेज के निरीक्षण और जनसभा में कोई घोषणा नहीं की। उन्होंने अमोड़ी कॉलेज के भवन निर्माण का काम दो माह में पूरा करने के निर्देश यूपी राजकीय निर्माण निगम को दिए। इसका लोकार्पण 24 अक्तूबर को करने का एलान किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने भी अपने विचार रखे। छात्राओं ने स्वागत गीत गाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस प्रचारक चंद्रशेखर के पिता की बरसी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
अमोड़ी राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पौड़ी के विभाग प्रचारक चंद्रशेखर जोशी के पिता बचीराम जोशी के वार्षिक श्राद्ध में हिस्सा लिया। करीब 45 मिनट तक वे जोशी के आवास पर रुके। उनके साथ सांसद अजय टम्टा, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक कैलाश गहतोड़ी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

देवीधुरा में छात्र नेताअें ने काले झंडे दिखाए, हिरासत में लेकर छोड़ा 

देवीधुरा डिग्री कॉलेज की कई मांगों को लेकर स्वीकृति न मिलने से नाराज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश महरा और अल्मोड़ा छात्र महासंघ के सचिव चेतन चम्याल ने काले झंडे दिखाए। कहा कि दो माह पहले आंदोलन करने के बावजूद मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ घोषणाएं की गईं। दोनों छात्रनेताओं को पुलिस ने दो घंटे हिरासत में रखकर छोड़ दिया। 12 सूत्री मांगों के लिए आंदोलन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने भी सीएम को काले झंडे दिखाए। 
 
नहीं मिलेगी फ्री बिजली, दे रहे हैं सस्ती बिजली : धामी 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा जिन-जिन योजनाओं का शिलान्यास कर रही है, उसका लोकार्पण भी भाजपा सरकार ही कराएगी। अमोड़ी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते सवा माह में तेजी से काम किए हैं। आम आदमी पार्टी की 300 यूनिट फ्री बिजली देने के एलान के जवाब में सीएम ने कहा कि पार्टी 24 घंटे सस्ती बिजली दे रही है। मुख्यमंत्री ने नामी गायक पवनदीप राजन के सोनी चैनल में इंडियन आइडल का विजेता बनने पर चंपावत जिले और प्रदेश की कला क्षेत्र की असाधारण उपलब्धि बताया। कहा कि ऐसी कला प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सरकार मदद करेगी। 

देवीधुरा में इन योजनाओं का लोकार्पण हुआ 
1. देवीधुरा राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज भवन : 1047.28 लाख रुपये। 
2. साल-टांण मोटर मार्ग से शीलादेवी मंदिर तक रोड सुधारीकरण : 173.05 लाख रुपये। 
3. खैसकांडे सोलर पंपिंग योजना : 104.24 लाख रुपये। 
4. काठगोदाम-खुटानी लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग से झाड़ू सिरतोली मार्ग : 185.65 लाख रुपये। 
5. तिमलागूंठ-पीपलढींग मोटर मार्ग का निर्माण : 191.08 लाख रुपये। 

इस योजनाओं का किया शिलान्यास 
1. पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज भवन निर्माण कार्य : 398.33 लाख रुपये। 
2. टाकबैंड-कुंडीमाहरा सड़क निर्माण : 111.52 लाख रुपये। 
3. लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला-नसखोला होते हुए पोखरीबोरा : 129.58 लाख रुपये। 
4. छत्तारद्यार गूम सड़क : 114.87 लाख रुपये। 
5. जालछीना से गहत्वाड़ तक सड़क : 99.47 लाख रुपये। 

देवीधुरा में मुख्यमंत्री ने किए ये एलान 
देवीधुरा के बगवाल मेले को राजकीय मेले का दर्जा, लोहाघाट नगर पंचायत को उच्चीकृत कर नगरपालिका बनाना, देवीधुरा डिग्री कॉलेज में बीए-बीकॉम, पीजी की कक्षाओं का संचालन, खेतीखान के सूर्य मंदिर मेला स्थल निर्माण, लधिया घाटी के परेवा, गागरी और कुल्यालगांव में बाढ़ सुरक्षा योजना, बाराकोट के बौतड़ी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, दिगालीचौड़, किमतोली, मूलाकोट और खेतीखान बाजार के लिए बाजगाढ़ पेयजल योजना की घोषणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed