फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Chaulai Laddus, included in the recipe book of United Nations

संयुक्त राष्ट्र की रेसिपी बुक में शामिल हुए चौलाई के लड्डू, चिन्मय शाह ने भेजी थी रेसिपी 

Mon, 10 Aug 2020 04:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Chaulai Laddus, included in the recipe book of United Nations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

चौलाई से तो हर कोई परिचित होगा और चौलाई के लड्डू भी खूब खाए होंगे। इसके बावजूद जिस चौलाई को पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा तवज्जो नहीं देते, उसी चौलाई से बनने वाले लड्डू को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी रेसिपी बुक में स्थान दिया है। यानी चौलाई से बनने वाले लड्डू का स्वाद अब दुनियाभर के लोग ले सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व कृषि संगठन और माउंटेन पार्टनरशिप की ओर से एक रेसिपी बुक प्रकाशित की गई, इसमें दुनिया भर के पर्वतीय इलाकों के 30 पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी को शामिल किया है। इस रेसिपी बुक में चौलाई के लड्डू को भी स्थान मिला है। बुक को प्रकाशित करने से पहले वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन दिवस के मौके पर फूड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन और माउंटेन पार्टनरशिप ने एक प्रतियोगिता आयोजित की थी।
विज्ञापन


इसमें दुनिया के पर्वतीय इलाकों के पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन की रेसिपी आमंत्रित की गई थी। 27 देशों से 70 प्रविष्टियां शामिल हुईं। निर्णायकों ने 30 व्यंजनों की रेसिपी का चयन किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के चौखुटिया मासी क्षेत्र स्थित इनहेयर संस्था के चिन्मय शाह ने चौलाई के लड्डू की रेसिपी भेजी, जो निर्णायकों को खूब पसंद आई। 76 पेजों की इस बुक में प्रत्येक व्यंजन की रेसिपी के साथ उसके पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया गया है। साथ ही रेसिपी भेजने वाले का नाम भी बुक में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदाना भी है इसका नाम 

चौलाई को रामदाना भी कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम ऐमारेंथस क्रुऐंटस है। इसके आटे से रोटी, पराठा या हलवा भी बनाया जाता है। नवरात्र में व्रत रखने वाले इसके लड्डू भी खाते हैं।

बेहद फायदेमंद है रामदाना 

रामदाना पौष्टिक तो है ही, साथ ही इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद भी है। डॉक्टरों के मुताबिक चौलाई में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है।


ठठ्वाणी भी है रेसिपी बुक में शामिल 

संयुक्त राष्ट्र संघ की रेसिपी बुक में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन ठठ्वाणी को भी स्थान मिल चुका है। ठठ्वाणी की रेसिपी नैनीताल के हिमालयी अनुसंधान और विकास संस्थान चिनार के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मेहता ने भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed