फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cds general bipin rawat meet with cm trivendra singh in delhi

Uttarakhand News : सीएम त्रिवेंद्र से उनके दिल्ली स्थित आवास पर जनरल विपिन रावत ने की मुलाकात, जाना हाल

Wed, 06 Jan 2021 05:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : cds general bipin rawat meet with cm trivendra singh in delhi
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से की भेंट - फोटो : amar ujala

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री के परिजनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे और उनके परिजन पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना को हराकर मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। उनकी पत्नी और बेटी को भी स्वस्थ होने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कोरोना से जंग जीतकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार शाम देहरादून पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे एम्स से डिस्चार्ज होने जे बाद कुछ दिन दिल्ली में ही रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र की पत्नी, बेटी को भी एम्स से मिली छुट्टी

शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और उनकी बड़ी पुत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हो गए थे।

इसके बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को हल्का बुखार होने के बाद वह दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए। यहां से वह चिकित्सकों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हो गए। वहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ।

स्वस्थ होने के बाद उन्हें एम्स छुट्टी दे दी गई थी। सोमवार को उनकी पत्नी और बेटी को भी एम्स से छुट्टी दे दी गई। एम्स से छुट्टी के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली आवास पर आइसोलेशन में रहे। मंगलवार से उन्होंने सरकारी कामकाज शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed