फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Case filed on Congress leader for abusing the family members of UP CM Yogi Adityanath

Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी के परिजनों से गाली-गलौज करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 04:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने सीएम के भाई शैलेश बिष्ट से फोन पर बात कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली गलौच भी की। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत की और तहरीर दी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News Case filed on Congress leader for abusing the family members of UP CM Yogi Adityanath
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों से गाली-गलौज करना और जान से मारने की धमकी देना एक स्थानीय कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य को भारी पड़ गया। पुलिस ने मुख्यमंत्री के भाई शैलेश बिष्ट की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचूर यमकेश्वर हाल निवास कोटद्वार निवासी शैलेश बिष्ट ने मामले में गत 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कहा कि वह आर्मी में हैं और वर्तमान में कोटद्वार में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन


Tehri News:  महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने उनके परिवार के खिलाफ गत 16 जून को फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड किया। उसका विरोध करते हुए उन्होंने जब आरोपी नेता को फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा तो उसने फोन पर ही गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

घटना के 25 दिन बाद आरोपी ने उन्हें कॉल किया और उनके परिवार वालों को फिर से गाली देने लगा। बताया कि इस दौरान आरोपी ने उन्हें मारने की धमकी भी दी। कहा कि आरोपी नीलकंठ इलाके में इस प्रकार की हरकतें पहले भी कर चुका है। कहा कि उनके पास आरोपी की रिकॉर्डिंग भी है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed