फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: cabinet Minister Harak singh rawat one more video goes viral

उत्तराखंड: मंत्री हरक का वीडियो वायरल, कहा- जिनके घर कांच के, उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर फेंकने का अधिकार नहीं

Sat, 18 Sep 2021 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

शुक्रवार को हरक सिंह रावत के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने प्रतिक्रिया लेनी चाही। त्रिवेंद्र ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद जब त्रिवेंद्र बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया था।
 

विज्ञापन
uttarakhand news: cabinet Minister Harak singh rawat one more video goes viral
हरक सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जिनके घर कांज के हैं, उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर फेंकने का अधिकार नहीं है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनके इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाल ही में दिए गए बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हरक सिंह रावत के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने प्रतिक्रिया लेनी चाही। त्रिवेंद्र ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद जब त्रिवेंद्र बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया था।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं को एक-दूसरे पर बयानबाजी न करने की नसीहत दी गई थी। हरक सिंह का वीडियो बयान सोशल मीडिया पर कोर कमेटी की बैठक से पहले ही वायरल हो गया था। मीडियाकर्मियों को उनका भी इंतजार था, लेकिन उनके बैठक से जाने की किसी को भनक नहीं लगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरक सिंह ने जो कहा
मैं सोचता हूं  कि जिसका जितना ज्ञान होता है। मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। वह उम्र में मुझसे बड़े हैं। हरीश रावत जी से कितनी ही लड़ाई क्यों न हो। व्यक्तिगत रूप से मतभेद हो सकते हैं। राजनीतिक लड़ाई हो सकती है। लेकिन मैंने न कभी व्यक्तिगत टिप्पणी की है न मैंने किसी के खिलाफ बिलो बेल्ट रह कर काम किया है।

जिनके घर कांच के होते हैं, उनको दूसरों के घर पर पत्थर डालने का अधिकार भी नहीं है। उनको जो उचित लगे वह कहें। कुछ चीजें आशीर्वाद होती हैं। वह कुछ भी कहें, उत्तराखंड की जनता इस बारे में ज्यादा अच्छी तरह जानती है। राजनेताओं को ही नहीं सामान्य व्यक्ति को भी किसी के बारे में कहने से पहले सोच समझकर बात करनी चाहिए।


आपस में सुलझा लेंगे मामला : सीएम
त्रिवेंद्र और हरक के बीच क्या जंग चल रही है के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी में कोई जंग नहीं चल रही है। थोड़ा बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कोई मनभेद नहीं हैं। हम आपस में उसको सुलझा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed