फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: bumper transfers in forest department, pccf also transferred

उत्तराखंड: वन विभाग में कई आईएफएस अफसरों के तबादले, प्रमुख वन संरक्षक भरतरी को हटाया

Fri, 26 Nov 2021 11:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Nov 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bumper transfers in forest department, pccf also transferred
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट नेशनल पार्क में पेड़ों के अवैध पातन और अवैध निर्माण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को उनके आदेश पर वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समेत चार आईएफएस अधिकारियों से अहम जिम्मेदारियां हटा दी गई हैं। इनके अलावा 30 अन्य आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शासन ने वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी (हेड ऑफ फॉरेस्ट) को हटाकर विनोद कुमार सिंघल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सिंघल अब तक अध्यक्ष, उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का कामकाज देख रहे थे। जबकि अब यह जिम्मेदारी राजीव भरतरी को सौंपी गई है। दूसरी गाज अपर प्रमुख वन संरक्षक जेएस सुहाग पर गिरी है। उनसे मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक का प्रभार वापस ले लिया गया है। जबकि वह कैंपा परियोजना के सीईओ पद पर बने रहेंगे। उनके स्थान पर अब पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक को भी प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव के पद से अवमुक्त किया गया है। वह मुख्य परियोजना निदेशक, उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना (जायका) बने रहेंगे। वहीं उप वन संरक्षक किशन चंद को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर उनकी वर्तमान तैनाती उप वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैंसडौन के पदभार से अवमुक्त कर प्रमुख वन संरक्षक के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बताते चलें कि इस मामले में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पहले ही एक वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) बृज बिहारी शर्मा को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई आईएफएस अफसरों के तबादले

उत्तराखंड वन विभाग में शासन स्तर पर बड़े बदलाव के साथ जहां चार आईएफएस अधिकारियों पर गाज गिरी है, वहीं 30 अन्य के तबादले भी किए गए हैं। शुक्रवार को हुए तबादला आदेश में पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले से ही मुख्य वन संरक्षक, पारिस्थितिक पर्यटन, प्रचार-प्रसार एवं विस्तार की जिम्मेदार संभाल रहे हैं। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा को मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उनसे उत्तराखंड वन विकास निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली गई है। अशोक कुमार गुप्ता को वन संरक्षक शिवालिक वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

धर्मेश कुमार को वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, एफटीए हल्द्वानी भेजा गया है। उनसे वन संरक्षक, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। विभाग में वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य को वन संरक्षक पश्चिमी वित्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है, उनसे उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण एफटीए, हल्द्वानी के निदेशक का पद वापस लिया गया है। अखिलेश तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व और नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व गोपेश्वर का निदेशक बनाया गया है। उप वन संरक्षक तिरुज्ञानसंबंदम को प्रभागीय वन अधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई है। 

इसके अलावा विनय कुमार भार्गव को उप वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन दिया गया है। उनसे प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ वन का प्रभार वापस लिया गया है। इसके अलावा धर्म सिंह मीणा को संयुक्त निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मयंक शेखर झा को उप वन संरक्षक भूमि संरक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत वन प्रभाग में तैनात थे। अब तक प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी का कार्यभार देख रहे कोको रोसे को प्रभागीय वन अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग का काम देख रहे अमित कवर को उप वन संरक्षक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है। कल्याणी को उप वन संरक्षक प्रभागीय वन अधिकारी चकराता वन प्रभाग बनाया गया है। वह अब तक उप निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर में तैनात थीं। 

इधर, हिमांशु बागड़ी को जलागम निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, आशुतोष सिंह को उप वन संरक्षक व निदेशक वानिकी प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज कुमार को उप वन संरक्षक निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर बनाया गया है। इंद्र सिंह नेगी को प्रभागीय वन अधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग दिया गया है। दीप चंद्र पंत को प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा दिया गया है। विनोद कुमार सिंह को प्रभागीय वन अधिकारी टिहरी वन प्रभाग दिया गया है।

सर्वेश कुमार को उप वन संरक्षक और प्रभागीय वन अधिकारी बदरीनाथ वन प्रभाग दिया गया है। रमेश चंद्र को प्रभागीय वन अधिकारी चंपावत की जिम्मेदारी दी गई। दिनकर तिवारी को उप वन संरक्षक और प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर वन प्रभाग दिया गया। बाबूलाल को वन अधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग दिया गया है। प्रकाश चंद आर्य को प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ बनाया गया है।

त्रिपाठी को देहरादून वन प्रभाग की जिम्मेदारी 
राजीव धीमान से देहरादून डीएफओ का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें उप वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर नीतीश मणि त्रिपाठी को प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह प्रभागीय वनाधिकारी चकराता वन प्रभाग का प्रभार देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed