{"_id":"5ef468048ebc3e42b14ea0e5","slug":"uttarakhand-news-bumper-promotion-in-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में हुए बंपर प्रमोशन, 100 प्रशासनिक अधिकारी बने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में हुए बंपर प्रमोशन, 100 प्रशासनिक अधिकारी बने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
Thu, 25 Jun 2020 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर प्रमोशन हुए हैं। 100 प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनाते हुए नए विद्यालयों एवं कार्यालयों में तैनाती दी गई है। शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के पिछले काफी समय से प्रमोशन रुके हुए थे।
विज्ञापन
इससे नाराज मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की ओर से आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन बुधवार को विभाग की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। संयुक्त निदेशक वीएन सिंह की ओर से जारी लिस्ट में कहा गया है कि विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर प्रशासनिक अधिकारियों का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है।
विज्ञापन
प्रमोशन नितांत अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में यदि कोई न्यायालय वाद विचाराधीन हो तो प्रमोशन न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। वहीं प्रमोशन के पद पर न जाने पर ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के प्रमोशन पर एक भर्ती वर्ष तक विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन