फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News bulldozer runs on house of Accused who fatally attacked on Girl student in Kashipur

Uttarakhand: काशीपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले के घर पर चला बुलडोजर

Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
सार

Uttarakhand News: विगत 12 फरवरी की शाम करीब चार बजे खालसा मौहल्ला निवासी एक छात्रा अपनी बहन के साथ जब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी आरोप है तभी फरदीन नाम के युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News bulldozer runs on house of Accused who fatally attacked on Girl student in Kashipur
काशीपुर में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा पर पिछले दिनों जानलेवा हमले के आरोपी फरदीन पुत्र रिजवान के घर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर का छज्जा और टीन शेड ढहा दिया। मामले को छात्रा पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि प्रशासन अतिक्रमण की वजह से की गई कार्रवाई बता रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजस्व प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण, चकबंदी विभाग और नगर निगम की टीम खालसा मोहल्ले में छात्रा पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी फरदीन के घर पहुंची और कथित रूप से अतिक्रमण की जद में आ रहे उसके घर की नाप जोख शुरू कर दी। कुछ देर बाद गली में बुलडोजर आया, जिसे देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन के आदेश पर फहीम के घर के छज्जे और सीढ़ियां तोड़ दी गईं। घर के परिसर में बने एक टीन शेड और बाहर के हिस्से में बनाई गई चाय की दुकान की भट्टी भी ध्वस्त कर दी गई।
विज्ञापन


Haldwani Violence: मास्टर माइंड मलिक और बेटे के नेपाल भागने की आशंका, लुक आउट नोटिस जारी, कुर्की भी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं की। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला , कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा तथा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।

Uttarakhand News bulldozer runs on house of Accused who fatally attacked on Girl student in Kashipur

मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

विगत 12 फरवरी की शाम करीब चार बजे खालसा मौहल्ला निवासी एक छात्रा अपनी बहन के साथ जब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी आरोप है तभी फरदीन नाम के युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। आसपास काम कर रहे पर्यावरण मित्र छात्रा को बचाने दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पुलिस का दावा है कि एक तरफा प्रेम के जुनून में यह हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी फरदीन और उसके दोस्त रऊफ को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था जबकि हमले के लिए उकसाने वाला भाई आकिब बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कई और नामजद हैं जो अब भी फरार हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है।

Uttarakhand News bulldozer runs on house of Accused who fatally attacked on Girl student in Kashipur

काशीपुर में पहुंच गए बुलडोजर बाबा
छात्रा पर प्राण घातक हमला करने के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की सूचना पूरे शहर में थोड़ी देर में ही जंगल की आग की तरह फैल गई । इस दौरान मौके पर जमा लोग चर्चा करते दिखे कि काशीपुर में भी बुलडोजर बाबा आ गए हैं। इस कार्रवाई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्रवाई का लोग वीडियो बनाते नजर आए।

अन्य आरोपियों की तलाश में भी दी दबिश
छात्रा पर प्राणघातक हमला करने और उसके बाद परिजनों को मुकदमे वापस न लेने पर जान से से मारने की धमकी देने से संबंधित मुकदमे में मुख्य आरोपी के परिजनों तथा रिश्तेदारों को भी नाजद किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापे मारे लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका । कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed