{"_id":"6318e173e815fa7c9d1600ba","slug":"uttarakhand-news-bsp-two-leaders-joined-bjp-today-before-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले: बसपा नेता पनियाला और जिलाध्यक्ष चुड़ियाला भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले: बसपा नेता पनियाला और जिलाध्यक्ष चुड़ियाला भाजपा में हुए शामिल
Wed, 07 Sep 2022 11:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने धामी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व उनके साथ जुड़ रहा है।
विज्ञापन
बसपा नेता भाजपा में हुए शामिल
- फोटो : Twitter @pushkardhami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगवा बुलंद करने के लिए भाजपा का विपक्षी दलों में सेंध लगाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी रविंद्र पनियाला और बसपा के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र चुड़ियाला भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले पूर्व सांसद हरपाल साथी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में दोनों बसपा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली।
विज्ञापन
Politics: सीएम धामी ने सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- दोहरा चरित्र दिखा रही पार्टी
विज्ञापन
पनियाला की भाजपा में वापसी हुई है। गुर्जर मतदाताओं में उनकी तगड़ी पैंठ मानी जाती है। जातीय समीकरणों के हिसाब से भाजपा इसे अपनी बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है। मुख्यमंत्री ने धामी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व उनके साथ जुड़ रहा है। उन्होंने पार्टी में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र और राज्य के साथ पंचायत व निकायों में भाजपा की सरकार लाएं, ताकि सरकार तेजी से कार्य कर सके।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा परिवार में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि हमारा परिवार अब और बड़ा हो रहा है। हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। बसपा से जुड़े तेलू राम, विजेन्द्र सिंह, राशिद अली, धर्मपाल, समेत कई अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विनय गोयल, हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।