फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Brother of international drug mafia arrested ED gets seven days remand

Uttarakhand: इंटरनेशनल ड्रग माफिया का भाई परमेंद्र गिरफ्तार, ED को मिली सात दिन की रिमांड

Sun, 28 Apr 2024 12:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2024 12:14 PM IST
सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी के रहने वाले बनमीत सिंह नरुला का करीब सात साल पहले ड्रग्स तस्करी में नाम आया था। वह अमेरिका में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करता था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Brother of international drug mafia arrested ED gets seven days remand
अरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटरनेशनल ड्रग माफिया बनमीत नरुला के भाई परमेंद्र सिंह नरुला को ईडी ने 20 घंटे की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को देहरादून स्थित स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की 14 दिन कस्टडी रिमांड मांगी गई, लेकिन कोर्ट ने सात दिन की मंजूर की है। अब ईडी सात दिनों तक आरोपी परमेंद्र सिंह नरुला से पूछताछ करेगी। परमेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने अपने भाई के पैसों को काले से सफेद करने में मदद की थी। उसके दुबई, अमेरिका और अन्य कई देशों में बैंक खाते थे।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2019 में बनमीत को लंदन से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मार्च 2023 को उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। अमेरिका में कोर्ट कार्यवाही के बीच उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया था।
विज्ञापन


ऐसे में अमेरिकी कोर्ट ने उसे पांच साल कैद और 150 मिलियन डॉलर जब्त करने की सजा सुनाई थी। यह रकम उसने करीब 10 सालों में अपने अवैध कारोबार से कमाई थी। इस बीच भारतीय जांच एजेंसियों ने भी बनमीत की जांच जारी रखी। पता चला कि वह अपने इस गोरखधंधे का पैसा अपने भाई परमेंद्र सिंह नरुला के खाते में जमा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  जंगल की आग पर काबू पाने को लेकर सरकार का प्लान, बुझाने वालों को मिलेगा एक लाख तक का इनाम

इस बिंदु पर जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नरुला परिवार के घर हल्द्वानी में छापा मारा था। इस छापे में नरुला परिवार के घर की तलाशी ली गई। वहां पर अलमारियों और अन्य जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हासिल किए गए। करीब 20 घंटे चली छापे की इस कार्रवाई के बाद ईडी ने बनमीत के भाई परमेंद्र सिंह नरुला को गिरफ्तार कर लिया।

विदेशी मुद्रा को रुपये में बदल किया निवेश

ईडी से मिली जानकारी के अनुसार परमेंद्र के दुबई, सिंगापुर, अमेरिका आदि देशों में कई बैंक खाते थे। इन खातों में बनमीत नरुला डॉलर और अन्य विदेशी मुद्रा में धन जमा करता था। इसके बाद वह दुबई में रहकर इस धन को वहां की मुद्रा में और फिर उसे भारतीय मुद्रा में बदलकर विभिन्न जगहों पर निवेश करता था। इस तरह से उसने बनमीत के अवैध कारोबार से कमाए गए धन की लॉन्ड्रिंग कर उसे सफेद बनाने करने का काम किया। बताया जा रहा है कि सात दिन की पूछताछ के बाद ईडी इस मामले में संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed