फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: Bride Death after next Day of Marriage in champawat

दर्दनाक: टनकपुर से शादी कर वापस पाटी पहुंची बरात, सुबह ससुराल में हो गई दुल्हन की मौत

Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
सार

  • दो मई को पाटी के पास के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी की बरात टनकपुर गई थी। एक दिनी बरात रविवार रात को पाटी वापस आ गई। सब लोग खुश थे। जश्न का माहौल था, लेकिन सोमवार सुबह वधू चांदनी अचेत थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bride Death after next Day of Marriage in champawat
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में कोरोना काल में एक हृदयविदारक घटना हुई है। रविवार को टनकपुर की एक कन्या का विवाह हुआ और पाटी ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पाटी के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं चंपावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मौका मुआयना किया। मायके से परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।  मामले में कोरोना संक्रमण के पहलू की भी जांच करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


दो मई को पाटी के पास के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी की बरात टनकपुर गई थी। एक दिनी बरात रविवार रात को पाटी वापस आ गई। सब लोग खुश थे। जश्न का माहौल था, लेकिन सोमवार सुबह वधू चांदनी अचेत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन चांदनी को पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर चंपावत की तहसीलदार ज्योति ने सोमवार दोपहर मौका मुआयना कर नवविवाहिता के पति और अन्य संबंधियों से पूछताछ की। तहसीलदार ने कहा कि नवविवाहिता के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मायके वालों को ससुरालियों पर किसी तरह का शक नहीं है।

पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

खटीमा में एक महिला और उसकी दो बेटियों के रविवार को देवहा नदी में मिले शव के मामले में आरोपी के भाई की तहरीर पर महिला के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हो गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सत्रहमील चौकी के अंतर्गत हल्दी घेरा स्थायी चेकपोस्ट के पास देवहा नदी फीडर संख्या-30 के नीचे महिला और उसकी दो बच्चियों के शव मिले थे। शवों की शिनाख्त इस्लाम नगर वार्ड तीन निवासी सिम्मी और बेटियों फलक और अजना के रूप में हुई है।  

वार्ड चार में रहने वाले सिम्मी के भाई मो. अशफाक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बहन और भांजी फलक तथा अजना को एक मई को जीजा ने मारपीट कर घर से भगा दिया था। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बहन ने भांजियों समेत देवहा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। सोमवार को एसआई बबीता ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर सिम्मी के पति मो. इरफान पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed