फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Bomb threat received on social media in three flights coming to Dehradun

Dehradun: सोशल मीडिया पर फिर मिली देहरादून आ रही तीन फ्लाइटों में बम होने की धमकी, मचा हड़कंप

Mon, 28 Oct 2024 10:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2024 10:58 PM IST
सार

Uttarakhand News: इन बीस फ्लाइटों में तीन फ्लाइटें विस्तारा की भी थी, जो देहरादून आ रही थी। तीनों फ्लाइटों से यात्रियों को उतारने के बाद सीआइएसएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। लेकिन तीनों ही फ्लाइटों में बम की सूचना एक बार फिर झूठी निकली।

विज्ञापन
Uttarakhand News Bomb threat received on social media in three flights coming to Dehradun
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर एक ही महीने में तीसरी बार विमान में एक्स के माध्यम से बम होने की धमकी दी गई है। इस बार देहरादून आ रही विस्तारा की तीन फ्लाइटों में एक्स के माध्यम से बम होने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इसके बाद हवाई यात्रियों को विमानों से नीचे उतारने और सुरक्षा संबंधी सभी जांच करने के बाद तीनों फ्लाइटों ने संबंधित शहरों के लिए उड़ान भरी। दोपहर 2:27 बजे एक्स से देश में विमानन कंपनी विस्तारा और एलाइंस एअर की कुल बीस फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


इन बीस फ्लाइटों में तीन फ्लाइटें विस्तारा की भी थी, जो देहरादून आ रही थी। तीनों फ्लाइटों से यात्रियों को उतारने के बाद सीआइएसएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। लेकिन तीनों ही फ्लाइटों में बम की सूचना एक बार फिर झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट संख्या यूके 619 दोपहर 2:55 बजे मुंबई से 125 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची। फ्लाइट संख्या यूके 615 शाम करीब 3:10 बजे बंगलुरू से 179 हवाई यात्री लेकर देहरादून पहुंची। शाम 3:06 बजे एक फ्लाइट दिल्ली से 147 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची।

Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन, पुलिस की घेराबंदी के बीच छात्र नेता ने खुद को लगाई आग

एयरपोर्ट पर तीनों फ्लाइटों को बीटीएसी टीम ने नॉन स्पेसिफिक थ्रेट घोषित किया। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने जांच के बाद तीनों फ्लाइटों को पैसेंजरों के साथ रवाना किया। तीनों फ्लाइटों में 122, 140 और 158 हवाई यात्री देहरादून एयरपोर्ट से संबंधित शहरों को रवाना हुए। एयरपोर्ट पर कोई भी हवाई यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

Trending Videos

एक महीने में तीसरी बार मिली धमकी

देहरादून एयरपोर्ट पर अक्तूबर में कुल तीन बार फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई है। 15 अक्तूबर को एलाइंस एअर के विमान में, 22 अक्तूबर को इंडिगो के विमान में और अब तीसरी बार सोमवार को विस्तारा के कुल तीन विमानों में एक्स के माध्यम से बम होने की धमकी दी गई है। तीनों ही धमकियां झूठी निकली हैं। पिछली दो धमकियों को लेकर डोईवाला पुलिस में मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं।

एक्स हैंंडल पर फ्लाइट में बम होने की फर्जी पोस्ट अपलोड करने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जोगियाणा कोटी अठूरवाला निवासी अंकुश चमोली ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड की थी। जिसमें विस्तारा एयर लाइन की फ्लाइट में बम होने की बात कही गई थी जो फर्जी व भ्रामक पाई गई। युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- विनोद गुसाईं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, डोईवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed