फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : bjp state head bansidhar bhagat comment on indira hridayesh story

Uttarakhand News : बिगड़े बोलों के लिए पहले भी विवादों में रहे हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

Wed, 06 Jan 2021 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Jan 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : bjp state head bansidhar bhagat comment on indira hridayesh story
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के लिए जिस शब्दावली का इस्तेमाल किया, उसे लेकर कांग्रेस में जबर्दस्त गुस्सा है। सोशल मीडिया पर भगत का यह बयान खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने उनके बयान को आहत करने वाला करार दिया है।

विज्ञापन


भगत के बिगड़े बोल, नेता प्रतिपक्ष बिफरीं, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंदिरा से मांगी माफी
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब भगत अपने बिगड़े बोलों को लेकर विवाद में हों। इससे पहले भी उनकी जुबान कई बार फिसली है। पूर्व में उन्होंने हरीश रावत को लेकर भी विवादित बयान दिए, जिन पर विपक्ष और हरीश रावत समर्थकों ने उनकी आलोचना की। हालांकि भगत ने हर बार यही कहा कि उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत इन दिनों 120 दिन के प्रवास पर हैं और मंगलवार को उन्होंने भीमताल विधानसभा से अपने दूसरे चरण के दौरे का आगाज किया। इस दौरान वह इस कदर उत्साहित हुए कि नेता प्रतिपक्ष के लिए ऐसी टिप्पणी कर गए, जिसे भद्रजनों की भाषा नहीं कहा जा सकता। यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष से लेकर कांग्रेस के तमाम नेता भगत पर टूट पड़े हैं। 

उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं लिया। उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। बता दें कि भगत इससे पहले विधायकों की परफारमेंस को लेकर दिए गए बयान से भी विवादों में आ गए थे।

तब उन्होंने कहा था कि मोदी लहर के सहारे ही किसी की नैया पार नहीं होगी। इस बयान के बाद भगत ने कहा था कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। बहरहाल, नेता प्रतिपक्ष पर दिए गए बयान को लेकर भगत कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।

भगत को यह भाषा शोभा नहीं देती : सरिता आर्य

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बयान क्षेत्र के कांग्रेसियों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। पूर्व विधायक व कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने भगत के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भगत को यह भाषा शोभा नहीं देती। (संवाद)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से पता चलता है कि भगत संसदीय मर्यादा भूल चुके हैं। भगत की टिप्पणी से उनका व्यक्तित्व झलकता है। डॉ. हृदयेश संसदीय मर्यादाओं का पालन करने वाली वरिष्ठ नेत्री हैं। भगत को अपने बयान के लिए शीघ्र माफी मांगनी चाहिए।
- महेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री

जिस भाषा का प्रयोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया है वह शिक्षित और जिम्मेदार व्यक्ति की नहीं है। ऐसी भाषा से भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण आदि विचारों की असलियत का पता चलता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शीघ्र निलंबन होना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक माफी की एक बड़ी लड़ाई के लिए भगत को तैयार रहना चाहिए। भगत ने उत्तराखंड की बेटी का अपमान किया है।
- सौरभ भट्ट, प्रतिनिध नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed