फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News BJP number of Workers joining BJP after left Congress is around 10 thousand

Uttarakhand: 10 हजार के करीब पहुंचा BJP में शामिल होने वाले कांग्रेसियों का आंकड़ा, सीएम के दौरे से और बढ़ेगा

Sun, 03 Mar 2024 02:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका पहनाकर किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनकी भावनाओं और सम्मान का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News BJP number of Workers joining BJP after left Congress is around 10 thousand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं का आंकड़ा 10 हजार की संख्या पार करने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चार मार्च से सीएम धामी के साथ विधानसभा के कार्यक्रमों में ये आंकड़ा और ऊपर जाएगा। जिसकी शुरुआत हारी हुई 23 सीटों से होगी।

विज्ञापन


बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका पहनाकर किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनकी भावनाओं और सम्मान का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिया। साथ ही कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में विकास की बहती गंगा और इस बहाव के जन दबाव का परिणाम है कि हर दिन सैकड़ों विपक्षी कार्यकर्ता भाजपा का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


Lok Sabha Election: माला राज्यलक्ष्मी पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार लगाया दांव, 17 आम चुनाव में 11 बार जीतीं
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, यही वजह है कि कुल मतों के 75 फीसदी मत हासिल करने के लक्ष्य का भरोसा और मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा, आज मोदीमय और भाजपामय माहौल का नतीजा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं। उनके बड़े-बड़े नेताओं के इन्कार के बाद उनकी स्क्रीनिंग कमेटी को बैठक करने के लिए भी प्रत्याशियों के नाम नहीं मिल रहे हैं। यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वालों को शुभकामना देते हुए कहा, आप सभी लोगों ने अपने यहां विकास को महसूस किया है।

शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर पालिका की पूर्व सभासद शांति बिष्ट, कमली देवी, गीता देवी, संजीव कोटनाला, नरेंद्र गुसाईं, विनायक, संजीव शाह, सुमित्रा रावत, नीलम काला, संपत्ति अमोली, बन्नू भाई, हैप्पी अहमद, कृष्ण मोहन सिंह नेगी, तरुण जोशी, अतुल अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

Trending Videos

चार मार्च से सीएम, प्रदेश अध्यक्ष विस क्षेत्र के दौरे पर
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, चार मार्च से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधानसभा स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले उन 23 विस सीटों पर कार्यक्रम होंगे, जहां पार्टी को विगत विस चुनावों में जीत नहीं मिल पाई थी। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों की जानकारी जनता से साझा करने के साथ बूथ एवं मंडल स्तर के विपक्षी पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। बताया, अब तक कई पार्टियों के 9,700 कार्यकर्ता हमारे साथ आ चुके हैं। जिनकी संख्या जल्द 10 हजार पार जानी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed