फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: BJP MLA and Congress leader clashed durimg news channel live program

उत्तराखंड: न्यूज चैनल के लाइव कार्यक्रम में भिड़े भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता, हो गई हाथापाई 

Thu, 18 Nov 2021 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Nov 2021 11:49 AM IST
सार

चैनल के लाइव शो में भाजपा विधायक राजकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में लाइव डीबेट के दौरान भाजपाई व कांग्रेसी एंकर के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
uttarakhand news: BJP MLA and Congress leader clashed durimg news channel live program
भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रपुर में आंबेडकर पार्क में आयोजित एक न्यूज चैनल के लाइव शो के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विवाद न थमने पर कार्यक्रम बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद हाथापाई
बुधवार शाम चैनल के लाइव शो में भाजपा विधायक राजकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में लाइव डीबेट के दौरान भाजपाई व कांग्रेसी एंकर के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान अचानक विधायक ठुकराल और बेहड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी चलाए, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हंगामा न थमने पर कार्यक्रम बंद किया
सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर मारपीट, गाली गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। वहीं हंगामा न थमने पर कार्यक्रम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की परेशानी: नया गन्ना मूल्य घोषित कराने समेत कई मांगों को लेकर आज पदयात्रा करेंगे हरीश रावत

किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई

कोतवाल राठौर ने कहा कि लाइव डिबेट के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया था, लेकिन किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 

विधायक ने कार्यक्रम के बीच में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की। विधायक के भाई ने भी हमारे कार्यकर्ताओं से अभद्रता और मारपीट की है। उन्होंने न्यूज चैनल के कार्यक्रम की गरिमा को भंग किया। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।
-तिलकराज बेहड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

न्यूज चैनल के लाइव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने महिलाओं पर गलत टिप्पणी की थी। इससे पूर्व भी कई बार वह इस तरह की हरकतें कर चुका है, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ने से कहासुनी हो गई, लेकिन मेरे ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।
-राजकुमार ठुकराल, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed