फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: harish rawat march today for many demands including declaration of new sugarcane price

किसानों की परेशानी: नया गन्ना मूल्य घोषित कराने समेत कई मांगों को लेकर हरीश रावत ने की पदयात्रा

Thu, 18 Nov 2021 01:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Nov 2021 01:54 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सक्रियता बढ़ रही है। दो दिन पहले हरदा ने केशवपुरी बस्ती डोईवाला से सदस्यता अभियान को शुरू किया था।

विज्ञापन
uttarakhand news: harish rawat march today for many demands including declaration of new sugarcane price
पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नया गन्ना मूल्य घोषित कराने समेत कई मांगों को लेकर गुरुवार को पदयात्रा की। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि सरकार जन समस्याओं की उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

विज्ञापन


वहीं विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सक्रियता बढ़ रही है। दो दिन पहले हरदा ने केशवपुरी बस्ती डोईवाला से सदस्यता अभियान को शुरू किया था। अब पदयात्रा कर नया गन्ना मूल्य घोषित करने आदि मांगों को उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे कुछ दिन पहले वह शुगर मिल के मुख्य द्वार पर किसानों के साथ सांकेतिक उपवास के अलावा अठूरवाला में रात्रि प्रवास कर चुके हैं। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत महंगाई, बेरोजगारी के अलावा नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर आज पदयात्रा करेंगे। उनकी बढ़ती सक्रियता पर बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत पूरे प्रदेश में सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में पदयात्रा: पूर्व सीएम हरीश रावत ने झाडू़ लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, स्कूटी पर भी घूमे, तस्वीरें

भाजपा कर रही है किसानों की अनदेखी : हरीश रावत
इससे पहले झबरेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में किसानों की अनदेखी की जा रही है। सूबे में गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया है। सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर किसान और मजदूर उत्तराखंड में बदलाव को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए संघर्षरत है, उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नन्हेड़ा से इकबालपुर तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर पदयात्रा निकाली। इसके बाद इकबालपुर में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की बहुत ही दयनीय स्थिति है। किसानों के गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। जबकि शुगर मिल चालू हुए सप्ताह भर बीत चुका है। उन्होंने कहा कि इकबालपुर मिल पर दो वर्षों का गन्ना भुगतान बकाया चल रहा है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से किसानों को आर्थिक मजबूती के लिए उनके जैविक गुड़ को खरीदकर वाजिब दाम दिलवाया जाएगा। महंगाई ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। सरकार को आइना दिखाने का समय आ गया है। भाजपा का किसानों से कभी कोई वास्ता नहीं रहा है। तीनों काले कानून किसान विरोधी हैं। भाजपा सस्ते गल्ले को भी खत्म करना चाह रही है। 

चुनावी पिच तैयार कर रहे हरीश रावत 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लोक लुभावन वादों से चुनावी पिच तैयार कर रहे हैं। खास तौर पर हरिद्वार में हरदा न केवल खुद चुनाव लड़ सकते हैं बल्कि उनके बेटे और बेटी भी कई सीटों पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने फ्री बिजली, गैस सिलिंडर पर सब्सिडी और पेट्रोल के दाम कम करने वादा कर लोगों को साधा। 

गन्ना मूल्य घोषित करने और भुगतान कराने की मांग को लेकर क्षेत्र में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने संबोधन में लोगों से जुड़े मुद्दों को छुआ। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। हिमाचल की जनता ने चार सीट हराई तो तेल के भाव भाजपा को कम करने पड़े।

उत्तराखंड में जनता ने यदि 50 सीट हरा दी तो तेल, गैस के दाम आधे हो जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो गैस सिलिंडर पर महिलाओं के खाते में दो सौ रुपये की सब्सिडी भेजेगी। 100 यूनिट फ्री देंगे और दूसरे साल दो सौ यूनिट बिजली की फ्री करेंगे। 

मिल प्रबंधन के बजाय सरकार पर किया हमला 
इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का गन्ना सत्र 2017-18 और 2018-19 करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। करीब चार साल से किसान अपने ही पैसे लेने के लिए मिल का मुंह ताक रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यक्रम में बकाया भुगतान का मुद्दा तो उठाया, लेकिन उन्होंने मिल पर दोषारोपण करने से ज्यादा सरकार की नाकामी पर फोकस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जव वे सत्ता में थे तो मिलों को किसी न किसी मद में राहत देते थे, ताकि मिलें किसानों को समय पर भुगतान कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो फंड की व्यवस्था कर किसानों का बकाया दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed