फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bjp Minister Rekha Arya husband sent notice of five crore Rupees to Congress state president Ganesh Godiyal

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को मंत्री रेखा आर्य के पति ने भेजा पांच करोड़ का नोटिस

Sun, 15 Aug 2021 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Aug 2021 09:53 AM IST
सार

बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पर भी ये जानकारी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bjp Minister Rekha Arya husband sent notice of five crore Rupees to Congress state president Ganesh Godiyal
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने यह नोटिस कोर्ट में समर्पण करने के मीडिया में दिए बयान को लेकर भेजा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पर भी ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने वकील के माध्यम से भेजे नोटिस में उन्होंने कहा कि आप न्यायाधीश नहीं और आपको किसी व्यक्ति को अदालत में पेश होने एवं आत्मसमर्पण करने का निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


यह एक कानूनी प्रक्रिया है जिसे अपनाया जा रहा है। जिस तरह से आप और आपकी पार्टी के सदस्य अपने बयान अखबारों में प्रकाशित करवा रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आप और आपकी पार्टी के सदस्य मीडिया ट्रायल की रणनीति का सहारा लेकर मुकदमे से पहले ही उनके मुवक्किल को दोषी मान रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर आपके कहने पर आंदोलन और समाचार पत्रों में बयान प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में उन्होंने लिखा है उनकी पत्नी कैबिनेट मंत्री हैं। आपके झूठे बयान से आप उनकी और उनकी पत्नी की छवि खराब कर रहे हैं। प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में आरोपी को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक अदालत में दोष साबित नहीं हो जाता। किसी को भी अपने मामले में पूर्व निर्णय या पूर्वाग्रह के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed