फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Bjp Leader Dushyant Gautam Statement on sonia and Rahul gandi

उत्तराखंड: दुष्यंत गौतम का वार,'सोनिया व उनके बेटे जमानत पर छूटे, मोदी-धामी सरकार पर कोई आरोप नहीं'

Fri, 24 Feb 2023 10:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Feb 2023 10:51 PM IST
सार

दुष्यंत गौतम ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण में 24 पेज हैं, जिन्हें बूथ स्तर तक लोगों तक पहुंचाना है। पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। धामी सरकार ने छोटे से काल में अनेकों समस्याओं का सामना किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Bjp Leader Dushyant Gautam Statement on sonia and Rahul gandi
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। करोड़ों जन धन खाते खोले। डीबीटी के माध्यम से इन खातों में धनराशि भेजना भ्रष्टाचार मुक्त शासन का सबसे बड़ा उदाहरण है। मोदी-धामी सरकार पर कोई आरोप नहीं लग सकता, जबकि सोनिया गांधी और उनके बेटे पांच हजार करोड़ की जमानत पर छूटे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: जल्द बंटेंगे दायित्व, चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त नेताओं को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन


गौतम प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण में 24 पेज हैं, जिन्हें बूथ स्तर तक लोगों तक पहुंचाना है। पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। धामी सरकार ने छोटे से काल में अनेकों समस्याओं का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ आपदा, नकल-भर्ती मामला जैसी कई चुनौतियां सामने आईं, जिनका सफलतापूर्वक सामना करते हुए जनमानस में अपना स्थान बनाया है। बूथ सशक्तीकरण अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडे ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया।

उस समय लगातार हो रहे घोटालों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर केवल भाजपा का नाम था। बहुत खराब स्थितियों से देश को निकालकर उसे श्रेष्ठ बनाने का काम हुआ है। 2014 से एक नये युग की शुरूआत हुई है।

2014 से भाजपा ने एक ऐसे दल के तौर पर अपनी पहचान बनाई जो सर्व स्पर्शी और सर्व ग्राही हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी का प्राण स्वरूप है। बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता मूल है, इसीलिए संगठन ने नारा दिया था ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता।इंसेट

पार्टी का चंपावत फार्मूले पर जोर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंपावत जैसे जिले में 94 प्रतिशत बूथ प्रबंधन किया जा चुका है। इस फार्मूले को हर विधानसभा में लागू करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed