फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bjp expelled Six leaders for six years

उत्तराखंड: भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए यशपाल आर्य के समर्थकों की छुट्टी, छह नेता छह साल के लिए निष्कासित

Mon, 29 Nov 2021 08:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Nov 2021 08:54 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bjp expelled Six leaders for six years
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य के समर्थकों की अब छुट्टी होने लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सख्त रुख दिखाते हुए छह नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित हुए सभी नेता यशपाल आर्य के समर्थक माने जाते हैं। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। निष्कासित लोगों में संजय वर्मा भवाली नगर पालिका के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता-संग्राम 2022: कांग्रेस के गढ़ रहे कुमाऊं में राम लहर ने कराई भाजपा की एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


भवाली की मंडल महामंत्री ज्योति वर्मा, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, मीडिया प्रभारी भवाली अनुभव कुमार को भी पार्टी से हटा दिया गया है। निष्कासित नेताओं में हरीश बिष्ट भीमताल ब्लॉक के प्रमुख हैं, जबकि कृपाल सिंह बिष्ट नैनीताल मंडल के महामंत्री थे। 

भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। निष्कासित नेताओं पर आरोपों की जांच में यह पुष्ट हुआ कि वे पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त हैं। उनके अनुशासनहीन आचरण के आधार पर पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed