फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Bhakiyu (Tomar) Farmers sitting on dharna outside UJVNL dehradun office

उत्तराखंड: देहरादून में यूजेवीएनएल ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे भाकियू (तोमर) के किसान, एमडी की गाड़ी को रोका

Wed, 06 Oct 2021 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

शक्ति नहर के दोनों छोर पर 15 फीट जाली लगाने की मांग को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता उज्जवल मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। मांग को लेकर यूनियन कई दिनों से डाकपत्थर में स्थानीय लोंगो के साथ धरना दे रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Bhakiyu (Tomar) Farmers sitting on dharna outside UJVNL dehradun office
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में बल्लीवाला चौक के समीप स्थित उज्जवल यूजेवीएन (उत्तराखंड जल विद्युत निगम) लिमिटेड के कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व सदस्य धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजेवीएनएल के एमडी की गाड़ी को रोक ली।

विज्ञापन


एमडी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया
किसान एमडी से वार्ता करने की मांग कर रहे थे, लेकिन एमडी ने वार्ता करने से मना कर दिया। इसके बाद एमडी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया।
विज्ञापन


24 सितंबर से लगातार डाकपत्थर में हो रहा धरना-प्रदर्शन
बता दें कि शक्ति नहर के दोनों छोर पर 15 फीट जाली लगाने की मांग को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता उज्जवल मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। मांग को लेकर यूनियन कई दिनों से डाकपत्थर में स्थानीय लोंगो के साथ धरना दे रही थी। लेकिन कार्रवाई न होने से प्रदर्शनकारी बुधवार को यूजेवीएनएल कार्यालय में प्रदर्शन करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि मांग पर करवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर शव फेंकने की बात भी आम
मोर्चा विगत 24 सितंबर से लगातार डाकपत्थर में धरना-प्रदर्शन कर रहा है। भाकियू तोमर के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि शक्ति नहर डाक पत्थर से कुल्हाल तक मौत का कुआं बन चुकी है। इसमें आए दिन कोई न कोई आत्महत्या कर रहा है। साथ ही इसमें हत्या कर शव फेंकने की बात भी आम हो गई है।


कहा कि किसान मोर्चा, स्थानीय लोगों के साथ नहर के दोनों ओर 15-15 फीट ऊंची जाली लगाने की मांग कर रहा है। धरना-प्रदर्शन के बावजूद उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे आक्रोशित भाकियू तोमर सहित सभी किसान संगठन स्थानीय लोगों के साथ बुधवार को यूजेवीएनएल में एमडी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed