फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Ayurveda University prepared anti-bacterial incense cake with natural ingredients

उत्तराखंड : आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया एंटी बैक्टीरियल धूपम केक

Sat, 26 Dec 2020 12:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Dec 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  Ayurveda University prepared anti-bacterial incense cake with natural ingredients
बैक्टीरियल धूपम केक - फोटो : अमर उजाला

आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने प्राकृतिक तत्वों से एंटी बैक्टीरियल धूपम केक तैयार किया है। विवि का दावा है कि इसको एक बार जलाने पर 72 घंटे तक बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। यह वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। विवि ने इसे अत्यंत गुणकारी उत्पाद बताते हुए पेटेंट के लिए भेजा है।

विज्ञापन


धूपम केक को विश्वविद्यालय की औषधि निर्माणशाला में तैयार किया गया है। अब तक इसके नतीजे बेहद उत्साहजनक रहे हैं। प्राथमिक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि एक बार किसी कमरे में इसे जलाया जाए तो अगले 72 घंटे तक वहां बैक्टीरिया पैदा नहीं होते हैं।
विज्ञापन


विवि के विशेषज्ञों ने कुणजा, थुनेर, जटामासी, गुग्गल, सफेद सरसों, रक्त चंदन, देवदार, राल व अन्य जड़ी बूटियों से इसका निर्माण किया है। इसका आकार दफ्तरों में पुराने समय में इस्तेमाल होने वाली मेज घंटी जैसा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पिलाएंगे ओजस क्वाथ

इसके बीच में एक छेद है, जहां शुद्ध कपूर डालकर जलाया जाता है। इससे होने वाला धुआं पूरी तरह एंटी बैक्टीरियल होता है। खास बात ये है कि जब तक सांस में इस धुएं को बहुत अधिक न लिया जाए यह व्यक्ति को नुकसान नहीं करता।

आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. सुनील जोशी ने बताया कि विशेषज्ञों ने लंबे अनुभव के बाद इसे तैयार किया है। आंतरिक प्रयोगशाला में इसके इस्तेमाल के प्रभावों का अध्ययन किया गया, जो बेहद सकारात्मक रहा है। 

आयुर्वेद विवि ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ओजस क्वाथ तैयार किया है। कुलपति प्रो. सुनील जोशी के अनुसार इसमें कई तरह की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। विवि ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि जब भी स्कूल खुलें बच्चों को सुबह और शाम ओजस क्वाथ पिलाया जाए। विवि इसके लिए मुफ्त क्वाथ उपलब्ध कराने को भी तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed