{"_id":"640233705306604a95028de5","slug":"uttarakhand-news-assistant-teacher-suspended-after-found-missing-from-school-in-chakrata-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चकराता में स्कूल से गायब मिली सहायक शिक्षिका निलंबित, खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चकराता में स्कूल से गायब मिली सहायक शिक्षिका निलंबित, खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी जांच
Fri, 03 Mar 2023 11:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (चकराता)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (चकराता)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:22 PM IST
सार
24 फरवरी को उप शिक्षा अधिकारी चकराता पूजा नेगी दानू ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षिका विद्यालय से अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) आरएस रावत ने चकराता विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टावरा में तैनात सहायक शिक्षिका गीता चौहान को स्कूल से नदारद मिलने पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें उप शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) कार्यालय विकासनगर में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
बीती 24 फरवरी को उप शिक्षा अधिकारी चकराता पूजा नेगी दानू ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षिका विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। शिक्षिका ने उपस्थिति पंजिका में 24 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक के हस्ताक्षर पहले ही किए हुए थे। साथ ही भोजन पंजिका को भी 21 से 24 फरवरी 2023 के बीच नहीं भरा गया था।
विज्ञापन
Joshimath: नई पुनर्वास नीति के तहत मुआवजा बंटना शुरू, पहले दिन तीन प्रभावितों को दिए 63 लाख से ज्यादा के चेक
विज्ञापन
इसके अलावा छात्रों को निशुल्क गणवेश का भी वितरण नहीं किया गया था। निरीक्षण में छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर भी न्यूनतम स्तर का मिला था। विद्यालय परिसर और कक्षाओं में साफ-सफाई भी ठीक नहीं मिली थी।
जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) आरएस रावत ने बताया कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षाधिकारी विकासनगर को सौंपी जांच
खंड शिक्षाधिकारी विकासनगर वीपी सिंह को प्रकरण में जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें प्रकरण की निष्पक्ष रूप से जांच करते हुए और शिक्षिका का पक्ष सुनते और शिक्षिका को आरोप पत्र देकर तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।