फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News ASI will protect Jagannath temple in Uttarkashi after Sabyasachi Mishra Tweet

Uttarakhand: सब्यसाची के एक ट्वीट से बदलने जा रही है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर, एएसआई करेगा संरक्षण

Tue, 11 Jul 2023 06:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 06:34 PM IST
सार

उत्तरकाशी के साल्ड गांव में स्थापित भगवान जगन्नाथ मंदिर की ओर कैसे ध्यान गया, इस बारे में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलचस्प किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News ASI will protect Jagannath temple in Uttarkashi after Sabyasachi Mishra Tweet
उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर में अभिनेता सब्यसाची मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ट्वीट से सुर्खियों में आए उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी के साल्ड गांव के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर बदलने जा रही है। इस मंदिर के उद्धार के लिए ओडिशा के दो दिग्गज राजनेता केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आगे आए हैं।

विज्ञापन


दोनों दिग्गजों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस पर बात की। प्रधान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तो पात्रा ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर सीएम से मंदिर के कायाकल्प का मसला उठाया। बताया जा रहा है कि मंदिर 12वीं शताब्दी का है, जिसकी स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। सीएम ने आश्वस्त किया है कि मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' ने स्टेज पर दिखाई शिव महिमा तो मंत्रमुग्ध हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई इसका संरक्षण करेगा और महाप्रभु के भोग के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। पर्यटन की दृष्टि से मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं जुटाई जाएंगी। दोनों राजनेता भी मंदिर के उद्धार के लिए अपनी ओर से पूरा सहयोग करेंगे।

Trending Videos

सब्यसाची व अर्चिता ने किया ट्वीट तो गया ध्यान

उत्तरकाशी के साल्ड गांव में स्थापित भगवान जगन्नाथ मंदिर की ओर कैसे ध्यान गया, इस बारे में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलचस्प किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया। बकौल प्रधान, ओडिशा से एक सज्जन जनार्दन महापात्र देहरादून के किसी संस्थान में अपनी बेटी का दाखिला कराने आए थे। इस दौरान उन्हें जगन्नाथ मंदिर की तलाश थी। पूछने पर उन्हें बताया गया कि उत्तरकाशी में जगन्नाथ मंदिर है। फिर वे उत्तरकाशी स्थित मंदिर पहुंच गए। उन्होंने फिल्म अभिनेता सब्यसाची से यह बात साझा की। सब्यसाची व अर्चिता ने जगन्नाथ मंदिर की जानकारी और वीडियो ट्वीटर पर अपलोड किए। मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो प्रधान तक भी पहुंचा। 12वीं सदी के अनूठे जगन्नाथ मंदिर के बारे में जानकर उन्होंने इसे उद्धार के लिए फौरन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बात की।

सोशल मीडिया आजकल कई ऐसी धरोहर को हमारे सामने लाने का काम करता है, जिनके बारे में हमें अधिक पता नहीं होता। कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुआ। साल्ड गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर का अब विकास होगा।
- धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री

मैंने 12वीं शताब्दी के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के बारे में सीएम धामी से विस्तार से चर्चा की। उनसे मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, मंदिर के संरक्षण व महाप्रभु के भोग के लिए उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
-संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा

जगन्नाथ मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा से मंदिर को विकसित किया जाएगा। यह मंदिर राज्य के साथ पूरे देश की धरोहर है। मंदिर का संरक्षण कर उसका नव निर्माण कार्य व विस्तारीकरण होगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed