Uttarakhand: चार जिलों के 12 निकायों में गरीबों के लिए बनेंगे 2187 आशियाने, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
बैठक में विभिन्न जिलों के अलग-अलग निकायों में गरीबों के आवास बनाने के प्रस्ताव रखे गए। इसमें देहरादून के एक, हरिद्वार के तीन, ऊधमसिंह नगर के पांच और पिथौरागढ़ के तीन निकायों के 2187 आवासों पर मुहर लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चार जिलों के 12 निकायों में गरीबों के लिए 2187 आशियाने बनेंगे। सोमवार को हुई तकनीकी समिति की बैठक में इस पर मुहर लग गई। अब यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। सोमवार को निदेशक शहरी विकास नवीन पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तकनीकी समिति की बैठक बुलाई गई।
कहां कितने आवास
जिला- निकाय- भवन
हरिद्वार पिरान कलियर 958
हरिद्वार भगवानपुर 300
हरिद्वार पाटलीगुर्जर 178
देहरादून सेलाकुई 59
ऊधमसिंह नगर खटीमा 71
ऊधमसिंह नगर नानकमत्ता 21
ऊधमसिंह नगर गुलरभोज 11
ऊधमसिंह नगर जसपुर 58
ऊधमसिंह नगर काशीपुर 382
पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ 37
पिथौरागढ़ धारचूला 22
पिथौरागढ़ गंगोलीहाट 90