{"_id":"643d4593e3a856081206a956","slug":"uttarakhand-news-appointment-of-finance-officer-approved-for-the-first-time-in-bktc-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पहली बार मिली वित्त अधिकारी की नियुक्ति को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पहली बार मिली वित्त अधिकारी की नियुक्ति को मंजूरी
Mon, 17 Apr 2023 06:45 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:45 PM IST
सार
मंदिर समिति ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता के लिए वित्त अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसपर शासन ने बीकेटीसी में वित्त अधिकारी का पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
बीकेटीसी में वित्त अधिकारी की नियुक्ति को मंजूरी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में पहली बार वित्त अधिकारी की नियुक्ति के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सोमवार को इस संबंध में सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने आदेश जारी किए हैं। अस्थायी तौर पर वित्त अधिकारी की नियुक्ति शासन से की जाएगी।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: चारधाम...चार चुनौतियां...चार इंतजाम, यात्रा का काउंट डाउन शुरू, पेश है ये रिपोर्ट
विज्ञापन
मंदिर समिति ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता के लिए वित्त अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसपर शासन ने बीकेटीसी में वित्त अधिकारी का पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। बीकेटीसी में अभी तक वित्त अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई थी।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वित्तीय पारदर्शिता के मद्देनजर शासन को पत्र लिखकर वित्त अधिकारी की तैनाती का आग्रह किया था। जल्द ही शासन की ओर से इस पर तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे। वित्त अधिकारी को वेतन व भत्ते का भुगतान मंदिर समिति के माध्यम से किया जाएगा।