फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : anil baluni raise mobile connectivity problem in front of Telecom Minister Ravi Shankar Prasad

उत्तराखंड : राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दूर संचार मंत्री विशंकर प्रसाद के सामने उठाया मोबाइल कनेक्टिविटी का मामला 

Thu, 17 Dec 2020 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  anil baluni raise mobile connectivity problem in front of  Telecom Minister Ravi Shankar Prasad
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी - फोटो : file photo

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का मामला केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने उठाया। बलूनी केंद्रीय मंत्री से मिले और उनसे दूरसंचार से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने उत्तराखंड के सीमांत, दुर्गम और अन्य इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्याओं का एक निश्चित समय सीमा में समाधान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों से मोबाइल नेटवर्क और टावर की समस्याओं से जुड़े सुझाव मांगे थे। पूरे प्रदेश से उनके पास 200 से अधिक सुझाव पहुंचे। चीन और नेपाल बॉर्डर के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई और नगरों से नागरिकों ने मोबाइल की कनेक्टिविटी समस्या से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


 बुधवार को बलूनी इन सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करके केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि प्राथमकिता के आधार पर इन समस्याओं को सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने कहा कि वह सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेजकर एक निश्चित समय में समाधान करने का निर्देश देंगे। जहां नए टावरों की स्थापना होनी है, उनके प्रस्ताव भी मोबाइल कंपनियां तैयार करेंगी। बीएसएनएल और निजी ऑपरेटर कंपनियां तत्काल प्रभाव से इन समस्याओं का निराकरण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed