फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Angry Husband Murdered his wife in tehri

उत्तराखंड: कहासुनी के बाद गुस्से से भर गया पति, चाकू से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Thu, 21 Jan 2021 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली(टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jan 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Angry Husband Murdered his wife in tehri
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के टिहरी में घनसाली थानांतर्गत नेलचामी पट्टी के थार्ती गावं में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर दिया है। बताया गया कि बुुधवार रात को पत्नी पर शक होने के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोपी लॉकडाउन के दौरान विदेश से घर आया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह थार्ती सिरमोली गांव निवासी विक्रम सिंह पुंडीर (36) ने अपनी पत्नी शशि देवी (27) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि शशि ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आए विक्रम ने उस पर ताबड़तोड़ चार-पांच बार हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह लहूलुहान होकर आंगन से नीचे खेत में गिर गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर एसडीएम ने पुलिस को बताया। मौके पर मयफोर्स पहुंचे सीओ महेशचंद्र बिंजोला और थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी पर किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग का शक होने के कारण बुधवार रात को दोनों के बीच विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी ने रसोई से चाकू निकालकर शशि के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता उम्मेद सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि वर्ष 2016 में उनकी शादी हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा है। 

हरिद्वार में पत्थरों से कुचलकर साधु की हत्या

तीर्थनगर हरिद्वार में गुरुवार की सुबह सामने आए साधु की दर्दनाक हत्या के मामले से हड़कंप मच गया है। यह मामला भूपतवाला में सामने आया है। जहां सप्त सरोवर मार्ग पर त्रिदंड़ी सेवा आश्रम के पास एक साधु का शव मिला है।

शव को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है और घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने फक्कड़ साधु का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची हरिद्वार पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच में लग गई है। फिलहाल साधु की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में खौफ का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed