फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Anand Prakash Badola from Pauri become Additional Director General of Coast Guard

Uttarakhand: तटरक्षक के अपर महानिदेशक बने पौड़ी के आनंद प्रकाश बडोला, ऐसा रहा उनका सफर

Thu, 21 Nov 2024 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2024 09:24 PM IST
सार

चेन्नई सेंट्रल और पुडुचेरी के तटरक्षक दल के डीआईजी एसएस डसीला ने बताया कि बडोला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Anand Prakash Badola from Pauri become Additional Director General of Coast Guard
आनंद प्रकाश बडोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी आनंद प्रकाश बडोला तटरक्षक के अपर महानिदेशक बनाए गए हैं। उन्हें बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी तटरक्षक मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में रक्षामंत्री की ओर से उन्हें मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से नवाजा गया।

विज्ञापन


चेन्नई सेंट्रल और पुडुचेरी के तटरक्षक दल के डीआईजी एसएस डसीला ने बताया कि बडोला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी हैं। विकास नगर देहरादून और एसजीआरआर कॉलेज देहरादून से उनकी पढ़ाई हुई। वर्ष 1990 में वह भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। नौचालन एवं निर्देशन विशेषज्ञ बडोला ने प्रतिष्ठित यूएस नेवल स्टाफ महाविद्यालय न्यूपोर्ट यूएसए में भी अध्ययन किया। मई 2017 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर उन्होंने तटरक्षक पूर्वी और पश्चिमी तटों के मुख्यालयों में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


Dehradun: देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, पाम सिटी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2019 से जून 2021 तक मुंबई में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) में कार्यरत रहे हैं। 11 जून 2021 से 20 नवंबर तक चेन्नई में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) की कमान संभाली। तटरक्षक मुख्यालय में उप महानिदेशक (पॉलिसी एवम योजना) में कार्यरत रहे बडोला ने 35 वर्ष के कार्यकाल के दौरान पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के तट रक्षक कमांडर के अलावा विभिन्न श्रेणी में पोतों की कमान संभाली। समर्पित सेवा के लिए प्राप्त पदकों से वह विभूषित सशस्त्र बल अधिकारियों के संघ में शामिल हो गए हैं। उनकी पत्नी नीलिमा बडोला एवं दो बेटे करण और अर्जुन हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed