फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News An amount of two crores has been approved for the modernization of police forces

Uttarakhand: पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत, अन्य विकास कार्यों के लिए भी मिला पैसा

Wed, 19 Feb 2025 03:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Feb 2025 03:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य पुलिस बलों का आधुनिकीकरण के लिए दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
Uttarakhand News An amount of two crores has been approved for the modernization of police forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य पुलिस बलों का आधुनिकीकरण के लिए दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा राज्य योजना के तहत देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के वार्ड-5 के धोरणखास के विभिन्न मार्गों के मरम्मत और साइनेज कार्य के लिए 243.91 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन

गढ़वाल में चलकुड़िया-मसमोली-सकनोली-नौखोली मोटर मार्ग के प्रस्तावित नाम को शहीद मंदीप सिंह नेगी मोटर मार्ग, सिसल्डी-मंझोला मोटर मार्ग के प्रस्तावित नाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोटर मार्ग, बाडियूं-कैंडूल तल्ला-कैंडूल मल्ला उतिंडा और मस्टखाल-पुलासूं-उतिंडा मोटर मार्ग के प्रस्तावित नाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तुला सिंह रावत मोटर मार्ग के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया।

विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र-लालकुआं के बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौलापुल तक क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण और सतह सुधार कार्य के लिए 148.48 लाख की राशि स्वीकृत की। जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गोलूछीना-गल्ली-वस्यूरा-गोविंदपुर मोटर मार्ग को जोड़ने के लिए आरसीसी पुल निर्माण कार्य के लिए 121.83 लाख की राशि स्वीकृत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में आवास निर्माण के लिए बजट स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में टाइप-दो के 30 आवास निर्माण के लिए 929.12 लाख और जिला कारागार अल्मोड़ा में आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 997.41 लाख की राशि स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के अन्नेकीपुर-हेत्तमपुर में निर्माणाधीन आवासीय परियोजना के लिए सिडकुल की ओर से परियोजना स्थल तक सड़क और नाली निर्माण के लिए 336.60 लाख की राशि स्वीकृति की।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सत्र चलाने में सत्तापक्ष की मनमानी, बोले नेता प्रतिपक्ष-सरकार का मकसद सिर्फ बजट पारित करना

जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण में सारकोट भराड़ीसैण मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण निर्माण के लिए 403.41 लाख की राशि स्वीकृत की। टनकपुर बस टर्मिनल निर्माण परियोजना निर्माण कार्य के लिए 23774.45 लाख की राशि स्वीकृत की। स्वान उत्तराखंड क्षेत्रीय विस्तार नेटवर्क के संचालन व रख-रखाव के लिए 5238.15 लाख की राशि स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड से नई परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज पाली, द्वाराहाट, राजपाली गंणाई-गंगोली और राजपाली पोखरी में भवन निर्माण के लिए 1982.795 लाख की राशि अवमुक्त करने का अनुमोदन भी किया। चमोली के कर्णप्रयाग में ऑटोमेटड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण के लिए 453.63 लाख की राशि स्वीकृत की। साथ ही उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के कासला स्थल पर हेलीपैड निर्माण का अनुमोदन किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed