फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : amit shah not meet with harak singh rawat

उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से नहीं मिले अमित शाह, अब इस दिन मिलेंगे

Thu, 08 Jul 2021 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Jul 2021 12:29 PM IST
सार

प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चयन के बाद से ही सियासी गलियारों में हरक सिंह रावत की नाराजगी की खबरें खूब तैर रही हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : amit shah not meet with harak singh rawat
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुलाकात नहीं हो पाई। उनकी फोन पर वार्ता हुई, जिसके बाद मिलने के लिए शुक्रवार का दिन तय हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चयन के बाद से ही सियासी गलियारों में हरक सिंह रावत की नाराजगी की खबरें खूब तैर रही हैं। इस बीच हरक सिंह रावत ने बताया था कि वह बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है। बुधवार को उन्होंने अमित शाह के पास जाने की तैयारी की लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री आज कैबिनेट व अन्य मामलों में व्यस्त होने के कारण नहीं मिल पाए। उन्होंने फोन पर बात की है और अब शुक्रवार को मिलने का समय दिया है। उन्होंने बताया कि वह अमित शाह से मिलकर उनका आभार जताएंगे कि उन पर केंद्रीय नेतृत्व ने वन विभाग जैसा बड़ा विभाग होने के बावजूद ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी बटन दबाओगे तो हरक को जरूर याद करोगे
विभागों के बंटवारे के बाद हरक सिंह रावत ने यूपीसीएल ऊर्जा भवन में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब वह कृषि मंत्री थे तो खेत को देखकर समझते थे कि मेरा विभाग यहीं खत्म हो गया। फिर वन मंत्री बने तो समझते थे कि चलो मेरा विभाग यहां भी चल रहा है। अब बिजली विभाग मेरे पास है तो जब भी आप बिजली का बटन दबाओगे तो निश्चित रूप से हरक सिंह को जरूर याद करोगे।

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जब मुख्यमंत्री के अपना विभाग उन्हें सौंपने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी कहते थे कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी कप्तान यह सोचे कि वह अकेले ही मैच जिता देगा तो यह गलत है। कप्तान के साथ पूरी टीम खेल भावना से खेलेंगी तो निश्चित तौर पर जीत होगी। और मैं यह कह सकता हूं कि प्रदेश में इसी भावना के साथ अगली सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी।


पहले उत्तराखंड के सांसद निशंक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्रालय दिया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अब उन्होंने अजय भट्ट को कैबिनेट में शामिल किया है। कैबिनेट मंत्री का पद उत्तराखंड के हिस्से में आना हम सबके लिए गर्व की बात है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूरे केंद्रीय नेतृत्व का आभार।
-डॉ. हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed