फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Amit Shah directs MLAs to discuss food before elections, visit every village booth

Uttarakhand: अमित शाह के निर्देश, चुनाव पूर्व विधायक करेंगे भोजन पर चर्चा, गांव के हर बूथ तक जाएंगे

Sun, 08 Mar 2026 07:42 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 07:42 PM IST
सार

बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ केंद्रित रचना और हर बूथ का लक्ष्य निर्धारित करते हुए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Amit Shah directs MLAs to discuss food before elections, visit every village booth
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सूचना

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी भाजपा विधायक भोजन पर चर्चा करते नजर आएंगे। दूसरी ओर, गांव-गांव के हर बूथ तक सभी को जाना होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार स्थित एक निजी होटल में पार्टी की टोली बैठक में ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ केंद्रित रचना और हर बूथ का लक्ष्य निर्धारित करते हुए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ सांसद-विधायकों को बूथ-बूथ तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए। तय हुआ कि विधायक मंडल स्तर पर भोजन पर चर्चा के साथ ही आगामी चुनाव तक प्रतिदिन अपने विस क्षेत्र में हर बूथ पर कोई न कोई कार्यक्रम करेंगे और जनता से मिलेंगे।
विज्ञापन


बैठक के बारे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्होंने सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को टारगेट कर उसका निवारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Amit Shah Haridwar Visit: शाह ने युवाओं का पढ़ा मन; सुनी धड़कन, जिगर के टुकड़े से संबोधित कर भरा जोश

एसआईआर के लिए तैयारी पूरी करें
बैठक में प्रदेश में शीघ्र शुरू होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके लिए बीएलए-2 बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर वोट संरचना अनुसार चुनावी तैयारी करेगी। धीरे-धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed