{"_id":"66c5f8e5287128a96f084357","slug":"uttarakhand-news-all-certificates-received-through-apuni-sarkar-will-be-linked-to-aadhaar-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शुरू होगी नई व्यवस्था, अपुणि सरकार के माध्यम से मिलने वाले सभी प्रमाणपत्र होंगे आधार से लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शुरू होगी नई व्यवस्था, अपुणि सरकार के माध्यम से मिलने वाले सभी प्रमाणपत्र होंगे आधार से लिंक
Wed, 21 Aug 2024 07:57 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:57 PM IST
सार
अपुणि सरकार के माध्यम से 856 से ज्यादा सेवाएं जनता को घर बैठे मिल रही हैं। इससे जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र समेत तमाम प्रमाणपत्र भी घर बैठे आवेदन करके मिल जाते हैं।
विज्ञापन
आधार से लिंक होंगे प्रमाण पत्र
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अपुणि सरकार के माध्यम से मिलने वाले सभी प्रमाणपत्र आधार से लिंक होंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
अपुणि सरकार के माध्यम से 856 से ज्यादा सेवाएं जनता को घर बैठे मिल रही हैं। इससे जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र समेत तमाम प्रमाणपत्र भी घर बैठे आवेदन करके मिल जाते हैं। अभी तक इन प्रमाणपत्रों की आधार से लिंकिंग नहीं है।
विज्ञापन
इसके चलते एक आधार नंबर पर कितने प्रमाणपत्र बने हैं, इसका पता नहीं चल पाता। आधार वेरिफिकेशन भी नहीं हो पाता है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया, अब सभी प्रमाणपत्रों की आधार से लिंकिंग योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन तीन विधेयक पेश, सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित
वहां से जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, उस हिसाब से इसका शुल्क जमा करा दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही कि इस साल के आखिर तक प्रमाणपत्रों की आधार लिंक योजना शुरू हो जाएगी।
आधार पर कितने प्रमाणपत्र, तुरंत पता चलेगा
एक आधार पर कुल कितने प्रमाणपत्र जारी हुए हैं, तुरंत इसका पता चल सकेगा। अभी तक कोई व्यवस्था ऐसी नहीं है, जिससे ये पता चल सके कि किसी व्यक्ति ने कितने प्रमाणपत्र बनवाए हैं। ये व्यवस्था होने के बाद पूरा रिकॉर्ड पता चल सकेगा।