फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News all certificates of 11 and 12 class students will be made in the school itself mandate issued

Uttarakhand: सुविधा...अब विद्यालय में ही बनेंगे 11वीं-12वीं के छात्रों के सभी प्रमाणपत्र, शासनादेश जारी

Tue, 09 May 2023 09:16 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 09:16 AM IST
सार

Apno School Apno Praman Scheme: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के समस्त विद्यालयों में 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand News all certificates of 11 and 12 class students will be made in the school itself mandate issued
स्कूल में बनेंगे प्रमाणपत्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में अब 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के स्थायी निवासी, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि सभी प्रमाणपत्र स्कूल में ही बनेंगे। इसके लिए धामी सरकार ने ''अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण'' योजना लांच की है। सोमवार को सचिव आईटी शैलेश बगोली ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के समस्त विद्यालयों में 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन


सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा हैं कि छात्रों को आवश्यक प्रमाण-पत्र की आवश्यकता एवं इन प्रमाण-पत्रों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों में योजना के तहत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल स्तर पर ही उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। खास बात ये है कि प्रमाणपत्र बनाने वाले सभी अधिकारी और कॉमन सर्विस सेंटर की टीम स्कूल पहुंचकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri: संसदीय समिति के सदस्यों ने किया टिहरी बांध का भ्रमण, कहा- जल प्रबंधन के लिए बन रही कार्य योजना

उन्होंने आदेश जारी किए हैं कि जिलास्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी को शामिल करते हुए समिति का गठन किया जाएगा। समिति की ओर से जिला स्तर पर 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्रों की संख्या का आकलन किया जाएगा। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से विद्यालय में भ्रमण करने वाली टीमों (पटवारी, लेखपाल, कानूनगो और सीएससी के डाटा एंट्री ऑपरेटर) का तिथिवार रोस्टर तैयार करवाया जाएगा। एक निर्धारित समयसीमा में प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के डाटा एंट्री ऑपरेटर की टीम संबंधित स्कूल पहुंचकर प्रमाणपत्र के लिए जरूरी शुल्क, दस्तावेज आदि की प्रक्रिया पूरी करेगी।

प्रधानाचार्य के माध्यम से मिलेंगे प्रमाणपत्र

सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तहसीलदार या एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी प्रमाणपत्र स्कूल के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर उन्हें संबंधित छात्र-छात्राओं के बीच इनका वितरण करना होगा। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिला स्तरीय समिति के स्तर से संबंधित को तात्कालिकता के आधार पर यथावश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। दो माह के भीतर यह योजना पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।
 

जिला स्तरीय समिति ये काम करेगी


- जिला स्तर पर 11वीं, 12वीं में पढ़ रहे छात्रों की संख्या का आकलन करना।
- तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से विद्यालय में भ्रमण करने वाली टीमों(पटवारी, लेखपाल, कानूनगो और सीएससी के डाटा एंट्री ऑपरेटर) का तिथिवार रोस्टर तैयार करना।
- निवास स्थान, चरित्र, आय और पर्वतीय प्रमाणपत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र निगर्त किए जाने की प्रक्रिया के लिए समयसीमा निर्धारित करते हुए कार्ययोजना बनाना।
- जिला स्तर पर इस योजना की साप्ताहिक सुनवाई होगी और निगरानी की जाएगी।

तहसील स्तर की समिति ये काम करेगी

- तैयार रोस्टर की सूचना से संबंधित विद्यालयों को अवगत कराते हुए प्रचार प्रसार करना।
- प्रमाणपत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचना प्रधानाचार्यों, छात्रों, अभिभावकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना।
- तहसील स्तर पर रोजाना शिकायतों की सुनवाई और निगरानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed