फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Air services will be available on five routes including Doon Ayodhya will start from March

Uttarakhand: दून-अयोध्या, वाराणसी-पंतनगर समेत पांच रूटों पर मिलेगी हवाई सेवाएं, मार्च से होंगी शुरू

Thu, 22 Feb 2024 12:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

राज्य सरकार की ओर से वीजीएफ सपोर्ट मॉडल के माध्यम से शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी-पंतनगर-वाराणसी और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Air services will be available on five routes including Doon Ayodhya will start from March
हवाई सेवा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

देहरादून से अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर समेत पांच रूटों पर मार्च से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। इसके लिए जल्द ही सरकार एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन करने जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में बुधवार को सचिवालय में बैठक ली।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग व एलायंस एयर के साथ राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के संबंध में बैठक की। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लांच करेंगे।
विज्ञापन


Astha Special Train: देहरादून से अयोध्या रवाना हुए रामभक्त, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एलायंस एयर के साथ एक एमओयू किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से वीजीएफ सपोर्ट मॉडल के माध्यम से शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी-पंतनगर-वाराणसी और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

इसके साथ ही कॉस्ट माइनस रेवेन्यू मॉडल के तहत अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून व देहरादून-अयोध्या-देहरादून मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन मार्गों पर 70 सीटर प्लेन आई ई-72 की सेवाएं ली जाएंगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed