फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: After changing BJP state president, discussion of expansion in cabinet starts

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चा शुरू, तीन पद हैं खाली

Sun, 31 Jul 2022 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Jul 2022 02:30 AM IST
सार

सियासी हलकों में यह सवाल भी तैर रहा है कि पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से विदा हुए अनुभवी मदन कौशिक का क्या उपयोग करेगी? क्या उनकी प्रदेश मंत्रिमंडल वापसी होगी?

विज्ञापन
Uttarakhand News: After changing BJP state president, discussion of expansion in cabinet starts
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष पद से हटे वरिष्ठ नेता मदन कौशिक को लेकर सवाल तैर रहे हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उन्हें अब क्या जिम्मेदारी देने जा रहा है। वह धामी मंत्रिमंडल में मंत्री बनेंगे या उन्हें कोई और दायित्व मिलेगा?

विज्ञापन


Uttarakhand: जानिए कौन हैं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रामजन्मभूमि आंदोलन में भी रहे सक्रिय
विज्ञापन


धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। प्रदेश में जब नई सरकार का गठन हुआ तब यही माना जा रहा था कि कौशिक को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें सरकार में जगह दी जाएगी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अनुभवी कौशिक को संगठन में बनाए रखा और नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली कमान

इसके बाद भाजपा के हलकों में चर्चाएं गरम हुई कि सितंबर महीने से भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, इसलिए तब तक कौशिक को नहीं हिलाया जाएगा। यह भी माना गया कि प्रदेश मंत्रिमंडल में भी फिलहाल विस्तार नहीं होगा। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से कौशिक को उतारकर उनकी जगह महेंद्र भट्ट को बैठा दिया। इसे बदलाव के बाद अब प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं गरमा उठी हैं। 

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में वह सबसे ताकतवर मंत्रियों में रहे

सियासी हलकों में यह सवाल भी तैर रहा है कि पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से विदा हुए अनुभवी मदन कौशिक का क्या उपयोग करेगी? क्या उनकी प्रदेश मंत्रिमंडल वापसी होगी? कौशिक पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और उनके पास शासकीय प्रवक्ता और संसदीय और विधायी कार्य का भी जिम्मा रहा। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में वह सबसे ताकतवर मंत्रियों में रहे। 

अब उन्हें मंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस सवाल को कौशिक यह कहकर टाल गए कि यह विषय सरकार का है। सियासी जानकारों का मानना है कि कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष पद से विदा होने के बाद हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व संगठन में भी नहीं रहा है। पार्टी के सामने हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की परीक्षा है।

ऐसे में संगठन और सरकार पर हरिद्वार जिले को महत्व दिए जाने का दबाव भी है। चर्चा यह भी है कि कौशिक को यदि मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली तो उन्हें केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। हालांकि यह संभावना पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर भी जताई जा रही थी, लेकिन अभी तक उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

सियासी जानकारों के मुताबिक, अगले एक-दो हफ्तों में पार्टी कौशिक के राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय ले सकती है। चर्चा यह भी है कि संगठन और सरकार में 15 अगस्त तक कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। अटकलें दायित्व बांटने, संगठन में कुछ नए बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed