फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News admission will be done from today in 145 government and private polytechnic institutes

Uttarakhand: प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीटें आवंटित, आज से होंगे दाखिले

Tue, 18 Jul 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 03:00 AM IST
सार

14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया। इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News admission will be done from today in 145 government and private polytechnic institutes
दाखिले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा दाखिले के पहले चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को सीटों का आवंटन कर दिया गया। आवंटित सीटों पर मंगलवार से दाखिले शुरू होंगे। पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा की करीब 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया। इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है। विकल्प भरने वाले छात्र परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी आधार पर संबंधित पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रस्ताव तैयार...खेलों में पदक लाओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर सीधे नौकरी पाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की आवंटित सीटों पर 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुईं सीटों पर दाखिले के लिए 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच पंजीकरण व विकल्प भरे जाएंगे। 31 जुलाई को सीट आवंटन होगा। आवंटित सीटों पर एक अगस्त से चार अगस्त के बीच दाखिले किए जाएंगे। ऑनलाइन काउंसिलिंग का कोई शुल्क नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed