फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Admission Starts in government and private colleges from 1st September, SOP issued

उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में एक सितंबर से होंगे दाखिले, एसओपी जारी

Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महाविद्यालयों के समस्त कार्मिकों का टीकाकरण पूरा कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Admission Starts in government and private colleges from 1st September, SOP issued
कॉलेज में शुरू होंगे दाखिले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एक सितंबर से एडमिशन के लिए सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालय खुल जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी गई है। समस्त महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर आना होगा। जबकि एक अक्तूबर से महाविद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महाविद्यालयों के समस्त कार्मिकों का टीकाकरण पूरा कराना सुनिश्चित किया जाएगा। महाविद्यालय, विश्वविद्यालय को खोले जाने से पूर्व उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा, यह प्रक्रिया रोज होगी। मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करनी होगी। सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी शिक्षक कर्मचारी, छात्र-छात्राओं को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण होने पर प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शिक्षण कार्य की समय-सारिणी इस तरह बनाई जाएगी कि छात्र-छात्राएं अलग-अलग समय पर आएं। कक्षा-कक्षों में छह फिट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि नए प्रवेश पत्र, नामांकन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए महाविद्यालयों को खोला जा रहा है। समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, समस्त निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, निदेशक उच्च शिक्षा और समस्त जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि महाविद्यालय खुलने के दौरान तय शर्तों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के प्रभावित गेस्ट टीचरों के दूसरे स्कूलों में तैनाती के निर्देश 

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में नियमित शिक्षकों की तैनाती से प्रभावित गेस्ट टीचरों को जिले या मंडल के दूसरे स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। 

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में हाल ही में 401 नियमित शिक्षकों की तैनाती दी गई है। इससे कई स्कूलों में गेस्ट टीचर प्रभावित हुए हैं। गेस्ट टीचरों का कहना है कि प्रभावित शिक्षकों को शीघ्र बहाल किया जाए। गेस्ट टीचरों की मांग के बाद शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ऐसे गेस्ट टीचर जिनके स्थान पर अटल उत्कृष्ट स्कूलों में लेक्चरर एवं सहायक अध्यापक एलटी की तैनाती की गई है। उन गेस्ट टीचरों की जिले के अन्य स्कूलों में तैनाती की जाए।

यदि जिले के अन्य स्कूलों में जगह नहीं है तो संबंधित शिक्षक की सूची मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजी जाए। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि मंडलीय अपर निदेशक गेस्ट टीचरों की मंडल के अटल उत्कृष्ट स्कूलों से अलग स्कूलों में तैनाती करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed