फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Act will be amended to ensure uniformity in panchayats Proposal Sent To Secretariat

Uttarakhand: पंचायतों में एक समान व्यवस्था के लिए एक्ट में होगा संशोधन, निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Fri, 06 Sep 2024 11:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Sep 2024 11:17 PM IST
सार

क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए एक समान नियम बनाने के लिए ही एक्ट में संशोधन किया जाएगा। निदेशालय से शासन को अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Act will be amended to ensure uniformity in panchayats Proposal Sent To Secretariat
प्रस्ताव - फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश में दो बच्चों से अधिक संतान के व्यक्तियों के पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, हाईकोर्ट ने दो से अधिक जीवित संतान वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव में भागीदारी की कटऑफ डेट 25 जुलाई 2019 निर्धारित की हुई है।

विज्ञापन


इस तिथि से पहले जिनके दो से ज्यादा जीवित बच्चे हैं, वही पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद जिनके दो से अधिक बच्चे हुए हैं, वह पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते। अब पंचायतों में एक समान व्यवस्था के लिए एक्ट में संशोधन होगा। मंत्री ने कहा, पंचायत चुनाव में दो बच्चों वाले नियम को लेकर कुछ लोगों को ठीक से जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 के तहत वर्णित धाराओं में दो बच्चों से अधिक जीवित संतान के व्यक्तियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनावों में उम्मीदवारी के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश को सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने में मिला टॉप अचीवर्स अवार्ड, मंत्री सुबोध उनियाल लिया

हाईकोर्ट में पिंकी देवी बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में ग्राम पंचायत के संबंध में दो से अधिक जीवित संतान वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव में भागीदारी करने के लिए 25 जुलाई 2019 कटऑफ डेट निर्धारित की गई, जबकि एक अन्य मामले में भी हाईकोर्ट ने 2020 को इसी प्रकार के आदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के संदर्भ में पारित किए थे।


कहा, इसी साल 16 मार्च को एक अधिसूचना जारी हुई थी, जिसमें किसी व्यक्ति के दो से अधिक जीवित जैविक संतान हैं, लेकिन पहली संतान के बाद दोबारा गर्भधारण करने पर जुड़वां या इससे अधिक बच्चे हो जाते हैं तो अयोग्यता संबंधी नियम लागू नहीं होंगे। वह चुनाव लड़ सकता है।

अब पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए एक समान नियम बनाने के लिए ही एक्ट में संशोधन किया जाएगा। निदेशक पंचायती राज निधि यादव ने बताया, एक समान व्यवस्था के लिए निदेशालय से शासन को अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed