फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand received the Top Achievers Award for implementing the single window system

Uttarakhand: प्रदेश को सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने में मिला टॉप अचीवर्स अवार्ड, मंत्री सुबोध उनियाल लिया

Fri, 06 Sep 2024 02:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टॉप अचीवर्स अवार्ड प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार को राज्य में उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित करने वाला बताया।

विज्ञापन
Uttarakhand received the Top Achievers Award for implementing the single window system
टॉप अचीवर्स अवार्ड प्राप्च करते मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में निवेश को आसान बनाने के लिए सभी सेवाएं व अनुमतियां सिंगल विंडो सिस्टम (एकल खिड़की व्यवस्था) के माध्यम से देने के लिए उत्तराखंड को देश में टॉप अचीवर्स अवार्ड दिया गया। बृहस्पतिवार को दिल्ली में आयोजित उद्योग मंत्रियों के उद्योग समागम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन

ईज ऑफ डूइंग कार्यक्रम के माध्यम से निवेशकों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं की पहचान कर समाधान के लिए नीतियां तैयार की जाती है। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों को एक ही प्लेटफार्म से सभी अनुमतियां दी जा रही है। इसके लिए www-investuttarakhand-uk-gov-in के नाम से पोर्टल तैयार किया गया है। सिंगल विंडो से निवेशकों को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर निवेश की स्वीकृति दी जाती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: उत्तरकाशी के मोरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.0 रही तीव्रता

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम से सभी निवेश सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग पीयूल गोयल ने यह पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को मिले टॉप अचीवर्स अवार्ड को राज्य में उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित करने वाला बताया है। कहा, राज्य में उद्यमियों व निवेश अनुकूल नीतियों के कारण बड़ी संख्या में उद्यमी राज्य में निवेश के प्रति आकर्षित हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed