{"_id":"61ab011a179e1820551e23f9","slug":"uttarakhand-news-about-four-lakh-women-living-their-lives-alone-will-get-subsidy-support-for-self-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अकेले जीवन काट रहीं करीब चार लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा सब्सिडी का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अकेले जीवन काट रहीं करीब चार लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा सब्सिडी का सहारा
Sat, 04 Dec 2021 11:23 AM IST
अलका त्यागी
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:23 AM IST
सार
हाल ही में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू करने के बाद 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अकेले जीवन काट रहीं करीब चार लाख महिलाओं को चुनावी साल में बड़ी सौगात मिल सकती है। सरकार ऐसी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजना लागत पर 90 फीसदी सब्सिडी देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बीमे के दायरे में लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल और कुमाऊं में अगले कुछ दिनों में होने वाले कार्यक्रमों में इसकी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
चुनावी साल में प्रदेश सरकार का खासकर महिलाओं पर फोकस है। हाल ही में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू करने के बाद 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800 रुपये एवं सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया था।
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जहां बीमे के दायरे में लाने की तैयारी है, वहीं प्रदेश में अकेले जीवन काट रहीं महिलाओं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और अविवाहित आदि) को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में छह दिसंबर को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम या कुमाऊं मंडल में होने वाले कार्यक्रम में सीएम इसका एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब चार लाख एकल महिलाएं हैं, हालांकि इसमें कई महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, लेकिन वे महिलाएं जिनकी मासिक आय छह हजार रुपये या कम है, उन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार योजना लागत पर 90 फीसदी सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीमा के दायरे में लाने का प्रस्ताव है।
- रेखा आर्य, मंत्री, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास