फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi Party will run electricity guarantee campaign from 17th July

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी 17 जुलाई से चलाएगी बिजली गारंटी अभियान

Thu, 15 Jul 2021 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jul 2021 08:33 PM IST
सार

उत्तराखंड बनने के बाद 20 सालों में पहली बार भाजपा व कांग्रेस को भी फ्री बिजली देने की याद आ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party will run electricity guarantee campaign from 17th July
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के एलान के बाद आम आदमी पार्टी 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से आप कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद और नवीन पिरशाली ने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी है। जिससे उत्तराखंड बनने के बाद 20 सालों में पहली बार भाजपा व कांग्रेस को भी फ्री बिजली देने की याद आ रही है। कहा कि हकीकत यह है कि दोनों दलों की फ्री बिजली देने की कोई मंशा नहीं है, ये सिर्फ चुनावी जुमला है। जबकि आप पार्टी ने पूरे होमवर्क के बाद ही मुफ्त बिजली का एलान किया है। 
विज्ञापन

 

बताया कि आप पार्टी 17 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान चलाएगी। जिसमें 10 हजार कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लोगों का पंजीकरण करेंगे। साथ ही लोगों को बताएंगे कि आप पार्टी कैसे मुफ्त बिजली देगी। यह अभियान डिजिटल होगा। जिसमें केजरीवाल की ऊर्जा क्षेत्र में चार गारंटी लोगों के सामने रखी जाएंगी। पार्टी के कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की ओर से यूनिक बिजली गारंटी कार्ड लोगों को दिए जाएंगे। जो पूरी तरह डिजिटल होगा और ओटीपी के जरिये ये एक्टिवेट होगा। इस कार्ड को संभाल कर रखना होगा। जिससे आगे स्कीम का फायदा उत्तराखंड की जनता को मिल सकेगा। ये रजिस्ट्रेशन अभियान और कार्ड वेबसाइट के जरिये भी जनता को मिलेगा।

आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

आम आदमी पार्टी के (आप) कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की 300 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा से भाजपा बौखला गई और अनर्गल बयानबाजी पर उतर आई है। 

आप के महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के झंडाचौक तक भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में बढ़ते जनाधार से परेशान हैं।

आप के बढ़ते जनाधार से भाजपा को अब सत्ता छिनने का डर सता रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, राकेश अग्रवाल, डा. अनिल मोहन राणा, राजेंद्र जजेड़ी, सुबोध ममगाईं, वीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र आर्य, महिताब रावत, हर्षिता रावत, भास्कर बुड़ाकोटी, हरस्वरूप वेदवाल, सुभाष चार्ल्स, नोमी चार्ल्स, शिवानी और अमिता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed