फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi Party State President SS Kler Givers resigns

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, सीएम धामी की सीट से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 14 Sep 2021 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Sep 2021 09:08 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2021:  पार्टी ने भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष, कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष, तराई बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party State President SS Kler Givers resigns
आम आदमी पार्टी की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की।

विज्ञापन


मंगलवार को आप पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेर ने इस्तीफा देने के पीछे मुख्य कारण खटीमा से धामी के खिलाफ चुनाव लड़ना बताया। उन्होंने कहा कि वह अपना पूरा ध्यान खटीमा विस चुनाव पर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज तक जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का भी आभार जताया। इसके बाद आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं, अनंत राम चौहान को गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को तराई से कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार समिति में दीपक बाली को अध्यक्ष और बसंत कुमार को उपाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ेगा एक प्रत्याशी
कोठियाल ने कहा कि आने वाला चुनाव पार्टी पूरी मजबूती से लड़ने जा रही है। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सभी बची हुईं विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन करें। कहा कि आप की नीतियां स्पष्ट हैं। एक प्रत्याशी दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ेगा।

आप के दरवाजे खुले
कोठियाल ने कहा कि आप ही ऐसी पार्टी है जो कि जनता की राय के आधार पर फैसले लेती है, जबकि बीजेपी-कांग्रेस ऐसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि आप के दरवाजे सबके लिए खुले हुए हैं। जो पार्टी के तीन-सी फार्मूले में फिट बैठते हैं, उन सभी का स्वागत है।

भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रही फ्रैंडली पॉलिटिक्स : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के बीच 20 सालों से फ्रैंडली पॉलिटिक्स चल रही है। जिससे दोनों दलों ने एक-दूसरे के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला है। इसकी पोल ढैंचा बीज को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से खुल गई है। 

सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का चरित्र एक जैसा है। पांच साल तुम लूटो और पांच हम लुटेंगे की फ्रैंडली पॉलिटिक्स को प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है। कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोठियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बयान दिया कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले में लचीलापन दिखाते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कार्रवाई होने से बचाया। हरक सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने उत्तराखंड के सबसे बड़े घोटालों में गिने जाने वाले ढैंचा बीज घोटाले के दोषी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बचाव किया था और उनके खिलाफ एफआईआर नहीं होने दी।

कोठियाल ने कहा कि ढैंचा बीज घोटाला 2009-10 में सामने आया था। उस समय त्रिवेंद्र सिंह रावत कृषि मंत्री थे। बाजार मूल्य से ऊपर ढैंचा बीज खरीदा गया। जिससे सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। विजय बहुगुणा के कार्यकाल में इस घोटाले के ऊपर त्रिपाठी आयोग बनाया गया। आयोग ने रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा था कि ढैंचा बीज खरीद में घोटाला हुआ है। लिहाजा, त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन दोनों दलों के शासन में घोटाले पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed